‘पत्रकारों की हत्या बेहद चौंकाने वाली’, गाजा में इजरायली हमले पर बोला भारत

Summary :

Israel attacks Gaza: गाजा पट्टी के खान यूनिस स्थित नासिर अस्पताल पर सोमवार, 25 अगस्त को इजरायली सेना ने हवाई हमला किया। इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और पूरी दुनिया ने इसे देखा। हमले में 22 लोगों की मौत हुई, जिनमें 5 पत्रकार भी शामिल थे। यह घटना मीडिया और मानवाधिकार संगठनों के लिए गहरी चिंता का विषय बन गई है। Israel attacks Gaza: भारत की प्रतिक्रिया हमले के बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया। प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा, “पत्रकारों की हत्या चौंकाने वाली और बेहद दुखद है। भारत हमेशा…

Israel attacks Gaza: गाजा पट्टी के खान यूनिस स्थित नासिर अस्पताल पर सोमवार, 25 अगस्त को इजरायली सेना ने हवाई हमला किया। इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और पूरी दुनिया ने इसे देखा। हमले में 22 लोगों की मौत हुई, जिनमें 5 पत्रकार भी शामिल थे। यह घटना मीडिया और मानवाधिकार संगठनों के लिए गहरी चिंता का विषय बन गई है।

Israel attacks Gaza: भारत की प्रतिक्रिया

हमले के बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया। प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा, “पत्रकारों की हत्या चौंकाने वाली और बेहद दुखद है। भारत हमेशा से संघर्ष में निर्दोष नागरिकों की मौत की निंदा करता आया है।” उन्होंने बताया कि इजरायल ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है, और भारत इस पर नजर रखे हुए है।

Israel News
Israel News

Israel News: कैसे हुआ हमला?

एपी (AP) की रिपोर्ट के मुताबिक, नासिर अस्पताल पर दो अलग-अलग हमले हुए। पहला हमला होते ही पत्रकार और बचावकर्मी घटनास्थल की ओर भागे। लेकिन जब वे वहां पहुंचे, तभी अस्पताल की बाहरी सीढ़ियों पर एक और बड़ा धमाका हुआ। यही वह जगह थी जहां पत्रकार अक्सर खड़े होकर रिपोर्टिंग करते थे। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के रिकॉर्ड विभाग के प्रमुख जहीर अल-वहीदी ने बताया कि इस हमले में कुल 20 से ज्यादा लोग मारे गए हैं।

Israel attacks Gaza
Israel attacks Gaza

India On Israeli Attack In Gaza: इजरायली प्रधानमंत्री का बयान

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने घटना पर दुख जताया। उनके कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया, “गाजा के नासिर अस्पताल में हुई मौतों पर हमें गहरा अफसोस है। इजरायल पत्रकारों, चिकित्सा कर्मियों और नागरिकों के काम की सराहना करता है। हमारी लड़ाई हमास जैसे आतंकवादी संगठनों से है, नागरिकों से नहीं।” उन्होंने आगे कहा कि इजरायली सेना इस घटना की गहन जांच कर रही है और यह एक “दुर्घटना” थी, जिसका इरादा पत्रकारों को नुकसान पहुंचाना नहीं था।

India On Israeli Attack In Gaz
India On Israeli Attack In Gaz

इजरायली मीडिया की रिपोर्ट

इजरायली मीडिया का दावा है कि सेना ने अस्पताल की छत पर लगे हमास के सर्विलांस कैमरे को निशाना बनाकर हमला किया। दो मिसाइलें दागी गईं, जो सीधे उस स्थान पर गिरीं जहां पत्रकार मौजूद थे। इजरायली सेना ने कहा कि वे कभी जानबूझकर पत्रकारों को निशाना नहीं बनाते और इस हादसे में मारे गए निर्दोष लोगों पर उन्हें खेद है।

पत्रकारों के लिए सबसे खतरनाक युद्ध

मीडिया संगठन “कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स” (CPJ) के अनुसार, इजरायल-हमास युद्ध पत्रकारों के लिए सबसे घातक संघर्षों में से एक बन गया है। अब तक गाजा में 189 से अधिक पत्रकार मारे जा चुके हैं। तुलना करें तो रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तक 18 पत्रकारों की जान गई है। यह आंकड़ा बताता है कि गाजा में पत्रकारों की स्थिति कितनी गंभीर है।

यह भी पढ़ें:-Pakistan की कंगाली में आटा गीला, पहले भुखमरी अब बारिश ने मचाया कहर, 800 से अधिक मौत, हजारों घायल

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।