यू पी सरकार मथुरा पुलिस को नई युनिफार्म देने जा रही है इस यूनिफोर्म में कंधे पर स्पेशल बैज होगा जिस पर भगवन कृष्ण की फोटो लगो होगी। आपको बता दे की जनपद मथुरा की पूर्ववर्ती नगर पालिका परिषद वृंदावन एवं नगर पंचायत बरसाना के अधिसूचित क्षेत्र को योगी सरकार द्वारा ‘पवित्र’ तीर्थस्थल घोषित किए जाने के बाद अब मथुरा पुलिस की वर्दी के लोगो में भी कुछ बदलाव हो सकता है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो,जल्द ही मथुरा पुलिस की वर्दी पर श्री कृष्ण के लोगो वाला बैज लगा नजर आएगा। पर्यटन पुलिस भी जिसमें लिखा होगा। पुलिसकर्मी की वर्दी पर इस लोगो के साथ उनकी रैंक का बिल्ला भी मौजूद रहेगा।
सूत्रों के अनुसार , हाल ही में फतेहपुर सीकरी में स्विस कपल पर हुए हमले के बाद यूपी पुलिस की काफी आलोचना हुई थी जिसके बाद पर्यटन स्थलों पर पुलिस को टूरिस्ट फ्रेंडली बनाने की दिशा में अग्रसर है।
पूर्व डीजीपी बृजलाल ने बताया कि इस तरह के लोगो को अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। ऐसा हुआ तो यूपी पुलिस की धर्मनिरपेक्ष छवि खराब होगी। कांग्रेस के प्रवक्ता विवेक बंसल ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। सरकार को किसी एक धर्म का प्रचार और संरक्षण नहीं देना चाहिए। इस तरह का लोगो संविधान के खिलाफ है।
कांग्रेस आगरा के अध्यक्ष हाजी जमिलुद्दीन कुरैशी ने कहा कि इस तरह के लोगो पर उन्हें आपत्ति है। हालांकि बीजेपी के एक सदस्य ने कहा कि कृष्ण की फोटो के साथ अगर मथुरा पुलिस को लोगो दिया जा रहा है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। हर किसी को पता है कि मथुरा वृंदावन कृष्ण की जन्मस्थली है और उनसे जुड़ी है। ऐसे में भगवान की तस्वीर वाले लोगो पर आपत्ति क्यों?
आपको बता दे कि इस तरह का लोगो पुलिस को विशेष पहचान देगा। हालांकि यह यह प्रस्ताव अभी डीजीपी के पास है। डीजीपी के हरी झंडी मिलते ही इस यूनिफोर्म पर कृष्ण के लोगो वाले बैज लगाने के दिशानिर्देश दे दिए जाएंगे। आपको बता दें कि कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा वृंदावन पूरे भारत में प्रसिद्ध है और एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



