वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि आज, PM ने दी श्रद्धांजलि, शाह बोले-उनके जीवन को शब्दों में पिरो पाना संभव नहीं

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह में मंगलवार को देश के पहले उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह में मंगलवार को देश के पहले उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी है। मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा,’ सशक्त, सुदृढ़ और समृद्ध भारत की नींव रखने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन।
 


उनके दिखाए मार्ग हमें देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने के लिए सदा प्रेरित करते रहेंगे।’ लौह पुरुष के नाम से जाने जाने वाले सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 मैं नाडियाड में हुआ था। उनका 15 दिसंबर 1950 में मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था था। सरदार पटेल की जयंती को देशभर में एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

शाह ने ट्वीट कर कहा,’सरदार पटेल जी का जीवन और व्यक्तित्व इतना विराट है, जिसे शब्दों में पिरो पाना संभव नहीं है।सरदार साहब भारत की एकता और शक्ति के प्रतीक हैं, उन्होंने जटिल से जटिल समस्याओं का समाधान कर एक अखंड भारत को आकार दिया। उनका दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्र समर्पण सदैव हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।

Desk Team