नई दिल्ली-वाराणसी रूट बना रेलवे की कमाई का सबसे बड़ा केंद्र
चालू वर्ष के शुरुआती महीनों में ही कई ट्रिप्स में 100 प्रतिशत तक सीटें भरी रहीं, जो यात्रियों के बीच इसकी बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाता है। कमाई के लिहाज से नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत सबसे आगे रही है। इस रूट पर अब तक करीब 73 लाख यात्रियों ने सफर किया है, जिससे यह रेलवे के लिए सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला मार्ग बन गया है। इसके अलावा नई दिल्ली से कटरा (श्री माता वैष्णो देवी) रूट पर 56 लाख, सिकंदराबाद से विशाखापट्टनम रूट पर 48 लाख और चेन्नई से मैसूर रूट पर 36 लाख यात्रियों ने यात्रा की है।
धार्मिक और पर्यटन स्थलों से बेहतर कनेक्टिविटी
रेल मंत्रालय का कहना है कि वंदे भारत ट्रेनें सिर्फ बड़े शहरों के बीच आवागमन को आसान नहीं बना रहीं, बल्कि ये धार्मिक और पर्यटन स्थलों को भी बेहतर कनेक्टिविटी दे रही हैं। इससे स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल रहा है। तेज रफ्तार, आधुनिक सुविधाएं और समय की बचत जैसे कारणों से वंदे भारत ट्रेनें यात्रियों की पहली पसंद बनती जा रही हैं। आने वाले समय में इसके और रूट्स पर विस्तार की भी योजना है, जिससे देश के विभिन्न हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत हो सकेगी।
यह भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.6 रही तीव्रता


Download Android App
Download iOS App




