उपराष्ट्रपति पद के लिए वेंकैया नायडू और गोपाल कृष्ण ने भरा नामांकन

Summary :

NULL

जहां कल देश में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान खत्म हुए है, वही अब उपराष्ट्रपति चुनाव की नामांकन शुरू हो गई है। उप-राष्ट्रपति के चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है और इस आखिरी दिन पर ही दोनों उम्मीदवारों ने नामांकन भर दिया है।

Source

एनडीए की तरफ से बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने सुबह 11 बजे नामांकन भरा तो वहीं 18 विपक्षी पार्टियों के उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी ने दोपहर करीब 1 बजे अपना नामांकन भरा।

Source

पूर्व केंद्रीय मंत्री और NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार वैंकैया नायडू जब अपना नामांकन भर थे तब उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी मौजूद थे। वैंकया नायडू की उम्मीदवारी के समर्थन में 35-35 प्रस्तावकों के हस्ताक्षर वाले दो नामांकन पत्रों के सेट जमा कराए है। नामांकन भरने से पहले नायडू ने भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी और लाल कृष्ण आडवाणी से भी मुलाकात की थी।

Source

वही, UPA के उप-राष्ट्रपति के चुनाव पद के उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी जब अपना नामांकन भर रहे थे उस वक्त उनके साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहे। इसके अलावा कांग्रेस और कई विपक्षी पार्टियों के नेता भी मौजूद थे।

Desk Team