पालघर और बुलंदशहर में साधुओं की हत्याओं को विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे ने गुरुवार को अलग-अलग बताया है। इसके साथ ही उन्होंने इन दोनों घटनाओं की तुलनाओं को अनुचित बताया है। पालघर और बुलंदशहर में साधुओं की हत्या पर देश साधु-संत समाज में रोष व्याप्त है।
कोकजे ने कहा, “महाराष्ट्र के पालघर में पुलिस की मौजूदगी में दो साधुओं समेत तीन लोगों को हिंसक भीड़ ने सरेआम पीट-पीटकर मार डाला, जबकि उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मंदिर परिसर में सो रहे दो साधुओं की एक व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई। जाहिर है कि ये दोनों वारदातें अलग-अलग प्रकृति की हैं और इनकी तुलना उचित नहीं है।”
बीते 15 दिनों देशभर में हॉटस्पॉट जिलों की संख्या 170 से घट कर 129 हुई : स्वास्थ्य मंत्रालय
मध्य प्रदेश और राजस्थान के उच्च न्यायालयों के पूर्व न्यायाधीश ने कहा, “पालघर में पुलिस की आंखों के सामने भीड़ हिंसा की वारदात महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाती है।” उन्होंने यह भी कहा कि पालघर में भीड़ हिंसा की घटना को बच्चा चोरी की कथित अफवाहों से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। लेकिन दो साधुओं समेत तीन लोगों की बेरहमी से जान लेने वाली इस वारदात के कारणों की गहराई से जांच की जानी चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



