उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू कोरोना पॉजिटिव

Summary :

देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि, उनकी पत्नी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह जानकारी उनके ट्विटर हैंडल से मंगलवार को दी गई है।

देशभर में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ रहा है। एक के बाद एक बड़े नेता कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। इस बीच, देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि, उनकी पत्नी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह जानकारी उपराष्ट्रपति के सचिवालय की ओर से ट्वीट कर दी गई है
उपराष्ट्रपति के सचिवालय के वेरीफाइड ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा, ” भारत के उपराष्ट्रपति का आज कोविड-19 का रूटीन टेस्ट हुआ, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, उनका स्वास्थ्य ठीक है और उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं, एहतियातन के तौर पर उन्हें होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी है। उपराष्ट्रपति की पत्नी, श्रीमती ऊषा नायडू की रिपोर्ट निगेटिव आई है और वह होम आइसोलेश में हैं।” 

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान, नितिन गडकरी समेत कई केंद्रीय मंत्री कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इस बीच, देश में कोरोना संक्रमितों को आंकड़ा 61 लाख के पार पहुंच गया है। देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में संक्रमुतों की संख्या बढ़कर 61,45,291 तक पहुंच गयी है और 96,318 लोगों की अब तक जान जा चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 51,01,397 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। 

Desk Team