उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को समाप्त करने का शनिवार को यह कहते हुए समर्थन किया कि यह वक्त की मांग है। उन्होंने यहां उपराष्ट्रपति के रूप में दो साल के कार्यकाल पर आधारित अपनी एक पुस्तक के विमोचन के मौके पर कहा कि इस मुद्दे को राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में देखा जाना चाहिए और देश के लोगों को जम्मू कश्मीर के अपने साथियों के साथ खड़ा रहना चाहिए।
नायडू ने कहा, ‘‘अनुच्छेद 370 को समाप्त करना वक्त की मांग है…देश की सुरक्षा के लिए यह उसके हित में है।’’ इस मौके पर मौजूद केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि विशेष दर्जे के हटने से आतंकवाद समाप्त होगा और इस क्षेत्र की तरक्की होगी। पुस्तक का विमोचन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहें है।

उन्होंने कहा, संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू कश्मीर को मिल रहे विशेष दर्जे को हटाने से क्षेत्र में आतंकवाद का खात्मा होगा और वह विकास के मार्ग पर अग्रसर होगा। शाह ने कहा कि उनका दृढ़ता से यह मानना था कि जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाया जाना चाहिए क्योंकि इससे देश को कोई फायदा नहीं था।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं दृढ़ था कि अनुच्छेद 370 हटाया जाना चाहिए…अनुच्छेद 370 हटाने के बाद कश्मीर में आतंकवाद खत्म होगा और वह विकास के पथ पर अग्रसर होगा।’’


Download Android App
Download iOS App



