बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा ने चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को लेकर रिएक्शन दिया है। यह प्रदर्शन वोटिंग लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में इर्रेग्यूलेरिटीज़ के विरोध में किया जा रहा है। CJP ने इस मुद्दे पर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। हालांकि इसी बीच विजय वर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए चीफ इलेक्शन कमिश्नर पर सरकेज़्म के जरिए निशाना साधा।
विजय वर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट से कसा तंज
View this post on Instagram
एक्टर विजय वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें फ्री और न्यूटरल चुनाव से जुड़ा मैसेज लिखा हुआ था। इस तस्वीर पर ‘सेविंग प्राइवेट ज्ञान’ जैसा कमेंट भी दिखाई दिया, जिसे चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार पर ताना मारने के तौर पर देखा जा रहा है। विजय की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स के भी अलग-अलग रिएक्शन सामने आए हैं। सिंगर शिल्पा राव समेत कई लोगों ने उनके पोस्ट को सपोर्ट किया, जबकि कुछ यूजर्स ने उन्हें राजनीतिक मुद्दों पर इस तरह के कमेंट करने से बचने की सलाह भी दी।
क्या विजय वर्मा सच में जानते हैं देश का हाल?

हालांकि लोग विजय वर्मा की इस बात को ताने को तौर पर ले रहे हैं, लेकिन कई लोगों को ये बात नहीं पता की जो विजय ने लिखा वो वो असल में एकदम सच है। विजय ने ये पोस्ट शेयर करते हुए, कैप्शन में लिखा कि हमें इस आदमी को किसी भी कीमत पर बचाना है। अब ये भले ही विजय ने सरकेज़्म में लिखा हो, लेकिन शायद उन्हें ये नहीं पता कि इस बात में असलियत में कितनी सच्चाई है। मतलब विजय को खुद इस बात का पता नहीं होगा कि कौन है ज्ञानेश कुमार और अगर इससे SIR का फुल फॉर्म भी पुछ लिया जए तो भी इसके बारे में इसे कुछ पता नहीं होगा।
भेड़ चाल का हिस्सा बनने चले विजय वर्मा

ऐसे में जब कोई इंसान बिना इस बात को जाने कि आखिर SIR क्या है और ज्ञानेश कुमार का इसमें क्या रोल है, अगर ऐसी हरकते करता है तो आखिर उसे आप क्या कहेंगे? ये SIR का मुद्दा शुरू होने से पहले इस एक्टर को ये पता भी नहीं होगा कि हमारा चीफ इलेक्शन कमिश्नर है कौन? लेकिन फिर भी इन्हें भेड़ चाल में चलने की आदत हो गई है। अब आखिर फिल्में चलेंगी नहीं, पैसे आएंगे नहीं तो आदमी किसी ना किसी और तरीके से पैसे कमाने और लाइमलाइट में रहने की कोशिश तो करेगा ही। तो इसी वजह से आखिरकार मजबूर होकर अपना लिबरल साइड ये लोग सामने लेकर आ जाएंगे।
दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान कई लोगों को हिरासत में लेने का दावा

अगर आपमें से कई लोगों को ना पता हो तो हम आपको बता देते हैं कि CJP ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट करने की प्लानिंग बनाई थी। इसको नजर में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। वहीं प्रोटेस्ट के दौरान पार्टी से जुड़े कई लोगों को हिरासत में लिए जाने की खबर भी सामने आई, जिनमें CJP नेता अभिजीत दीपके और सौरव दास भी शामिल बताए गए। इसके अलावा यूट्यूबर ध्रुव राठी ने एक वीडियो शेयर कर के ये आरोप लगाया कि कुछ लोग उन्हें सोते समय उनके घर से ले गए और बाद में एक पुलिस स्टेशन से दूसरे पुलिस स्टेशन ले जाया गया।
CJP ने आंदोलन जारी रखने की कही बात

हालांकि CJP ने ये साफ किया है कि वोटिंग लिस्ट के स्पेशन इन डेप्थ रिव्यू में गड़बड़ियों के मुद्दे पर उसका विरोध जारी रहेगा। पार्टी चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है। इस बीच विजय वर्मा की सोशल मीडिया पोस्ट ने इस मामले को बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी चर्चा का विषय बना दिया है।
जहां विजय वर्मा की पोस्ट को इलेक्टोरल सिस्टम पर सरकेज़्म के तौर पर देखा जा रहा है, तो वहीं कई लोगों का ये कहना है कि विजय को देश में चल रही घटनाओं की कोई जानकारी नहीं है, वो बस लिबरल कार्ड खिलकर खुद को अच्छा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि सच्चाई क्या है और क्या नहीं ये तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा।


Download Android App
Download iOS App




