Viksit Bharat Buildathon 2025: रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ी! जानें अब कब तक कर सकेंगे आवेदन? ये है पूरी प्रक्रिया

Summary :

Viksit Bharat Buildathon 2025: शिक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब बढ़ा दी गई है। जिन छात्रों और स्कूलों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास अब 11 अक्टूबर 2025 तक का समय है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट vbb.mic.gov.in पर चल रही है। Viksit Bharat Buildathon kya Hai: क्या है विकसित भारत बिल्डथॉन 2025? यह कार्यक्रम भारत के स्कूली छात्रों में नवाचार (Innovation), रचनात्मकता (Creativity) और समस्याओं को हल करने की सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इसे स्कूल शिक्षा और साक्षरता…

Viksit Bharat Buildathon 2025: शिक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब बढ़ा दी गई है। जिन छात्रों और स्कूलों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास अब 11 अक्टूबर 2025 तक का समय है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट vbb.mic.gov.in पर चल रही है।

Viksit Bharat Buildathon kya Hai: क्या है विकसित भारत बिल्डथॉन 2025?

यह कार्यक्रम भारत के स्कूली छात्रों में नवाचार (Innovation), रचनात्मकता (Creativity) और समस्याओं को हल करने की सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इसे स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग (DoSEL), शिक्षा मंत्रालय द्वारा अटल इनोवेशन मिशन, नीति आयोग, और AICTE के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस बिल्डथॉन में पूरे देश के करीब 1.5 लाख स्कूलों से 1 करोड़ से अधिक छात्रों के भाग लेने की संभावना है। यह कार्यक्रम छात्रों को अपनी सोच और तकनीकी कौशल को प्रस्तुत करने का बड़ा मंच प्रदान करता है।

Viksit Bharat Buildathon Registration 2025
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ी! PHOTO(social media)

Viksit Bharat Buildathon 2025: मुख्य थीम

बिल्डथॉन 2025 चार प्रमुख विषयों पर केंद्रित है:

  • आत्मनिर्भर भारत
  • स्वदेशी टेक्नोलॉजी
  • वोकल फॉर लोकल
  • समृद्ध भारत

Last Date to Apply: रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 में भाग लेने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vbb.mic.gov.in पर जाएं।
  • वहां छात्र और स्कूल से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां भरें।
  • इसके बाद अपनी टीम का प्रारंभिक आइडिया या प्रोजेक्ट कॉन्सेप्ट अपलोड करें।
Viksit Bharat Buildathon Registration 2025
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ी! Viksit Bharat Buildathon Registration 2025, PHOTO(social media)

Viksit Bharat Buildathon Registration 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

  • 11 अक्टूबर 2025: आवेदन की अंतिम तिथि
  • 12 अक्टूबर 2025: शिक्षक टीमों का मार्गदर्शन करेंगे।
  • 13 अक्टूबर 2025: देशभर के स्कूलों में लाइव सिंक्रनाइज बिल्डथॉन।
  • 13 से 31 अक्टूबर 2025: स्कूलों द्वारा पोर्टल पर एंट्री जमा करना।
  • 1 नवंबर से 31 दिसंबर 2025: विशेषज्ञों द्वारा प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन।
  • जनवरी 2026: टॉप टीमों की घोषणा और सम्मान समारोह।
Viksit Bharat Buildathon Registration 2025
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ी! PHOTO(social media)

पुरस्कार और लाभ

इस प्रतियोगिता में चुनी गई सर्वश्रेष्ठ छात्र टीमों को शानदार पुरस्कार मिलेंगे। कुल 1000 करोड़ रुपये का पुरस्कार फंड रखा गया है। इसके अंतर्गत:

  • 10 नेशनल लेवल विनर्स को 1-1 करोड़ रुपये।
  • 100 स्टेट लेवल विनर्स को पुरस्कार।
  • 1000 डिस्ट्रिक्ट लेवल विनर्स को सम्मानित किया जाएगा।

सिर्फ नकद पुरस्कार ही नहीं, बल्कि छात्रों को कॉर्पोरेट सेक्टर से सहयोग, मेंटरशिप और इनोवेशन को आगे बढ़ाने के लिए संसाधन भी दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: इंडियन एयर फोर्स का स्थापना दिवस आज, जानें इसका इतिहास; PM Modi बोले-चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में रक्षा की

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।