इंडियन एयर फोर्स का स्थापना दिवस आज, जानें इसका इतिहास; PM Modi बोले-चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में रक्षा की

Summary :

Indian Air Force Day 2025: 93वें भारतीय वायुसेना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायुसेना के वीर योद्धाओं को शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “वायुसेना दिवस पर सभी साहसी वायु योद्धाओं और उनके परिवारों को शुभकामनाएं। भारतीय वायुसेना वीरता, अनुशासन और सटीकता का प्रतीक है। इन्होंने सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी हमारे आसमान की रक्षा की है। प्राकृतिक आपदाओं के समय भी इनकी भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है। इनका समर्पण और जज्बा हर भारतीय को गौरवान्वित करता है।” सामाजिक न्याय के प्रतीक और जनसेवा के प्रति समर्पित बिहार के…

Indian Air Force Day 2025: 93वें भारतीय वायुसेना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायुसेना के वीर योद्धाओं को शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “वायुसेना दिवस पर सभी साहसी वायु योद्धाओं और उनके परिवारों को शुभकामनाएं। भारतीय वायुसेना वीरता, अनुशासन और सटीकता का प्रतीक है। इन्होंने सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी हमारे आसमान की रक्षा की है। प्राकृतिक आपदाओं के समय भी इनकी भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है। इनका समर्पण और जज्बा हर भारतीय को गौरवान्वित करता है।”

Amit Shah News: PM Modi और गृहमंत्री ने दी शुभकामनाएं

Amit Shah
Amit Shah (credit-sm)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “भारतीय वायुसेना दिवस पर हमारे आकाश के रक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं। इस बल का नाम ही देशवासियों के हृदय में गर्व का भाव पैदा करता है। चाहे राष्ट्रीय सुरक्षा की जिम्मेदारी हो या प्राकृतिक आपदाओं के समय जान बचाने की चुनौती। भारतीय वायुसेना हमेशा अडिग रही है। आज मैं उन सभी शहीदों को नमन करता हूं जिन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।”

Air Force Day 2025: JP Nadda ने कहा वायुसेना साहस और उत्कृष्टता का प्रतीक

JP Nadda
JP Nadda (credit-sm)

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “भारतीय वायुसेना दिवस पर हमारे सभी वायुसेना कर्मियों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं। भारतीय वायुसेना साहस और उत्कृष्टता का प्रतीक है। चाहे देश की सीमाओं की रक्षा करनी हो या आपात स्थितियों में सहायता पहुंचानी हो, उनकी सेवा अतुलनीय है। हम आपके अटूट समर्पण को सलाम करते हैं।”

Air Force Day: Kharge ने वायुसेना को किया नमन

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी वायुसेना को नमन करते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “भारतीय वायुसेना दिवस पर हम सभी जांबाज वायु योद्धाओं और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई और नमन करते हैं। भारतीय वायुसेना अद्वितीय साहस, उच्चतम पेशेवर क्षमता और अटूट समर्पण की प्रतीक है। हम उनकी निःस्वार्थ सेवा, अद्भुत साहस और देशभर में मानवीय राहत अभियानों में अहम भूमिका को सादर नमन करते हैं।”

Indian Air Force Day 2025, Indian Air Force: Rahul Gandhi ने जांबाजों को किया सलाम

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi (credit-sm)

वहीं, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वायुसेना के जांबाजों को सलाम करते हुए आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “भारतीय वायुसेना दिवस पर वीर योद्धाओं को हार्दिक शुभकामनाएं और नमन। आप सभी का साहस और देशभक्ति हम सबके लिए प्रेरणा है। आपकी वीरता, बलिदान और निस्वार्थ सेवा को हम ससम्मान नमन करते हैं। जय हिंद।”

Air Force Established: कब हुई थी वायु सेना की स्थापना?

Air Force Established
Air Force Established

बता दें कि भारतीय वायुसेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को हुई थी। इसलिए हर वर्ष इस दिन को हम वायु सेना दिवस के तौर पर मनाते है। स्वतंत्रता के बाद 1 अप्रैल 1954 को सुब्रतो मुखर्जी को भारतीय वायु सेना का पहला वायुसेनाध्यक्ष भी नियुक्त किया गया। इस वर्ष, भारत अपना 93वां भारतीय वायु सेना दिवस मना रहा है। यह दिन देश के हवाई क्षेत्र की सुरक्षा, वायु सेना के शौर्य, बलिदान और बहादुरी का सम्मान और उनके योगदान को मान्यता देने के लिए समर्पित है। भारतीय वायु सेना देश भर के वायु स्टेशनों से लड़ाकू विमानों के हवाई युद्धाभ्यास के साथ अपनी शक्ति का प्रदर्शन भी करती है। इस साल वायु सेना दिवस पर एमआई-171(बी) हेलीकॉप्टर से तिरंगा, वायुसेना का ध्वज और ऑपरेशन सिंदूर का झंडा लहराया गया.

ये भी पढ़ें-दो दिवसीय भारत यात्रा पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री, पीएम मोदी से होगी मुलाकात, जानें क्यों अहम है ये दौरा

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।