Chhattisgarh Weather Today: छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड की दस्तक, IMD का अलर्ट जारी, जानें 10 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम

Summary :

Chhattisgarh Weather Today: देशभर में हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की चादर देखने को मिली है और मैदानी इलाकों में भारी बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश का दौर जारी है जिससे कई क्षेत्रों में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने भी 10 अक्टूबर तक बारिश और ठंड बढ़ने का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में गरज के साथ ही तेज बारिश की भी संभावना है। Chhattisgarh Weather Today छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन तक बारिश का दौर…

Chhattisgarh Weather Today: देशभर में हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की चादर देखने को मिली है और मैदानी इलाकों में भारी बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश का दौर जारी है जिससे कई क्षेत्रों में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने भी 10 अक्टूबर तक बारिश और ठंड बढ़ने का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में गरज के साथ ही तेज बारिश की भी संभावना है।

Chhattisgarh Weather Today

Chhattisgarh Weather Today
Chhattisgarh Weather Today (Photo: social media)

छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन तक बारिश का दौर जारी रहेगा जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को हल्की ठंड का एहसास होगा। मौसम विभाग के अनुसार 10 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। इसके बाद बारिश और बिजली चमकने की गतिविधि कम होगी और मौसम में सुधार देखने को मिलेगा।

Chhattisgarh Rain Alert

छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट जारी करने के साथ ही मौसम विभाग रायपुर ने आज लोगों को सावधान रहने की चेतावनी जारी की है। आज छत्तीसगढ़ में बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों में बिजली चमकने के साथ ही बारिश की संभावना है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में बारिश होने के बाद अधिकतम तापमान 32 डिग्री तापमान और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है।

Chhattisgarh News Today

Chhattisgarh Weather Today
Chhattisgarh Weather Today (Photo: social media)

छत्तीसगढ़ के छाल, डभरा और पुसौर में लगभग 5 सेंटीमीटर की सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है और पामगढ़, लोरमी, चांपा बम्हनीडीह और चंद्रपुर में 3 सेंटीमीटर की बारिश दर्ज की गई। पिथौरा, जैजैपुर, दुर्गकोंदल, खरसिया और बिल्हा में 2 सेंटीमीटर की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बिजली चमकने के दौरान पेड़ और खंभो के नीचे ना रहने की सलहा दी है।

ALSO READ: पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली-बिहार में सर्दी, जानिए आज आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।