Virat Kohli : भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और वृंदावन वाले संत प्रेमानंद महाराज से जुड़ी 5 करोड़ रुपये की कथित डील की खबरों पर अब बड़ा आधिकारिक अपडेट सामने आया है। इस पूरे विवाद और दावों पर विराम लगाते हुए विराट कोहली के प्रवक्ता ने औपचारिक बयान जारी कर इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
विराट कोहली की टीम ने स्पष्ट किया है कि महाराज दिनेश शर्मा द्वारा लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह झूठे, बेबुनियाद और तथ्यों से परे हैं। बयान में जोर देकर कहा गया कि विराट कोहली केवल अपनी व्यक्तिगत आस्था और गहरी श्रद्धा के कारण महाराज का आशीर्वाद लेने आश्रम जाते हैं।
‘कमर्शियल डील का आरोप बेबुनियाद’
विराट कोहली के प्रवक्ता ने मीडिया को जारी बयान में कहा, “हम फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा द्वारा विराट कोहली को लेकर दिए गए बयानों को पूरी तरह से गलत और निराधार बताते हैं। विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज जी के पास जाना सिर्फ और सिर्फ उनकी निजी धार्मिक आस्था का विषय है।”
प्रवक्ता ने इस बात पर नाराजगी जताई कि किसी व्यक्ति के व्यक्तिगत धार्मिक विश्वास को व्यावसायिक या पैसे के लेनदेन से जोड़कर पेश किया जा रहा है।
मीडिया से जांच-परख कर खबर छापने की अपील
आधिकारिक बयान में मीडिया संस्थानों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से भी जिम्मेदारी से काम लेने का आग्रह किया गया है।
विराट कोहली की टीम ने अपील की है कि इस तरह के सनसनीखेज बयानों को आगे बढ़ाने या पब्लिश करने से पहले तथ्यों की गहन जांच की जानी चाहिए ताकि किसी की छवि को ठेस न पहुंचे।
क्या था 5 करोड़ रुपये का विवाद? पढ़ें – विराट कोहली के वृंदावन विजिट का क्या है सच, लगा 5 करोड़ की डील का आरोप


Download Android App
Download iOS App



