राज्यसभा में वक्फ संशोधन बिल पास, 128 सांसदों का मिला समर्थन

Summary :

विपक्ष के विरोध के बावजूद वक्फ संशोधन बिल राज्यसभा में पारित…

वक्फ संशोधन बिल 2025 गुरुवार देर रात राज्यसभा में भी पारित हो गया हैं। सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों के बीच चली लंबी चर्चा के बाद यह बिल आखिरकार पास हो गया है। बिल के समर्थन में 128 सांसदों ने वोट दिया और विरोध में 95 वोट पड़े। इससे पहले बुधवार देर रात को वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में पारित हुआ था। लोकसभा में बिल के पक्ष में 288 वोट पड़े थे और विरोध में 232 वोट मिले थे। राज्यसभा में बिल पर गुरुवार दोपहर 1 बजे से चर्चा जारी थी। जो करीब 13 घंटे चली। अब इसे राष्‍ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। उनका अनुमोदन मिलते ही यह बिल कानून की शक्ल ले लेगा।

पक्ष और विपक्ष में कितने वोट?

गुरुवार को केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू गुरुवार को राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक को पेश किया था। इसके बाद इस बिल पर पूरे दिन चर्चा हुई। गुरुवार को देर रात राज्यसभा में वक्फ बिल पर वोटिंग हुई। इस बिल के पक्ष में 128 वोट और विपक्ष में 95 वोट डाले गए। इसके साथ ही बिल बहुमत से पास हो गया।

AAP सांसद संजय सिंह ने दी प्रतिक्रिया

वक्फ संशोधन विधेयक राज्यसभा में पारित होने पर AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, “आज बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान और लोकतंत्र की हत्या की गई है। संख्याबल के बल पर असंवैधानिक विधेयक पास किया गया है। AAP ने इसका विरोध किया।

Team Desk