वक्फ कानून के खिलाफ पश्चिम बंगाल में फैली हिंसा के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपना पहला बयान दिया है। उन्होंने साफ किया कि राज्य में वक्फ कानून लागू नहीं किया जाएगा।
वक्फ को लेकर देश के कई राज्यों में बवाल मचा हुआ है। वक्फ कानून के खिलाफ पश्चिम बंगाल के कई जिलों में हिंसा का माहौल है। पिछले कई दिनों से अलग-अलग जगहों पर हिंसक नारे लगाए जा रहे हैं। कई जगहों पर गाड़ियों में आग तक लगा दी गई तो कई जगहों पर बड़ी संख्या में आसामजिक तत्वों को तोड़फोड़ करते हुए देखा गया। इस दौरान रेल पटरियों पर भी हंगामा किया गया, जिस वजह से कई गाड़ियों को कैंसिल कर दिया गया। अब ऐसे में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पहला बयान सामने आया है।
ममता ने की अपील
सीएम ममता बनर्जी ने लोगों से अपील करते हुए कहा, “हम इस कानून के पक्ष में नहीं हैं. अगर पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून लागू नहीं होगा तो दंगे करने का क्या मतलब है?” सीएम ने दंगाइयों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि हम दंगा भड़काने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे.
शांति बनाए रखें
इस दौरान सीएम ममता ने सभी धर्मों के लोगों से अपील करते हुए कहा, “कृपया शांति बनाए रखें, संयमित रहें. धर्म की नाम पर कोई गलत काम न करें, गलत कदम न उठायें। हर इंसान की जान कीमती है, राजनीति करने के लिए दंगे न भड़काएं। जो लोग दंगे भड़काने की कोशिश में हैं वो सामाज के लिए खतरनाक हो सकते हैं। आगे कहा कि, “जिस कानून के लिए लोग भड़के हुए हैं हम उस कानून को नहीं लाए है इस कानून को केंद्र सरकार ने बनाया है। ऐसे में जवाब केंद्र सरकार से मांगा जाना चाहिए।
बीजेपी लोगों को बहका रही
सीएम ममता बनर्जी ने प्रदेश की नाराज जनता से आगे कहा,”हम इस कानून का समर्थन नहीं करते हैं। यह कानून हमारे राज्य में लागू नहीं होगा तो दंगा किस बात का? उन्होंने आगे कहा हम दंगे भड़काने वाले लोगों पर क़ानूनी कार्रवाई करेंगे। इस दौरान बीजेपी को निशाना बनाते हुए आगे कहा कि कुछ पार्टियां वोट बैंक की लालच में धर्म का सहारा लेकर दंगे भड़काने के लिए लोगों को बहका रही है। आप लोग इनके बहकावे में न आएं।


Download Android App
Download iOS App



