पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को विदेशी मीडिया को देश में घूमने, लोगों से मिलने और खुद की नजर से चीजों को देखने के बाद भारत की तस्वीर पेश करने की सलाह दी।
विदेशी पत्रकारों को कलिंगा-एफसीसी पुरस्कार से सम्मानित करने से जुड़े एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखर्जी ने कहा कि लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में मीडिया की भूमिका न केवल ‘अच्छे-बुरे’ को उजागर करने की, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की भी होनी चाहिए।
मुखर्जी ने कहा, ‘मैं आपसे अनुरोध करूंगा और आपको प्रोत्साहित करूंगा कि आप हमारे देश में घूमने, लोगों से मिलने और खुद चीजों को देखने के बाद भारत की एक तस्वीर पेश करें जो आपके जरिये ही दुनिया के सामने आती है।’
पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि मीडिया को खबरों में सकारात्मक चीजों का भी उल्लेख करना चाहिए।
मुखर्जी ने वैश्विक मीडिया के लिए भारत और दक्षिण एशिया पर रिपोर्टिंग करने वाले मीडिया पेशेवरों को सम्मानित किया ।


Download Android App
Download iOS App



