आज हम आपको बताने जा रहे है एक ऐसी घटना के बारे में जिसने पूरे देश को किया शर्मसार ! जी हाँ , जहां पूरा देश जश्न-ए-आजादी में डूबा हुआ था । और लालकिले के प्राचीर से पीएम मोदी ने महिलाओं की स्वतंत्रता की बात की।
लेकिन बिहार के नालंदा से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है। जो आधी आबादी की आजादी पर सवालिया निशान खड़ा करती है। एक पुलिस वाला जो बिना बात के लड़की को सरेआम पीटता है और लोग तमाशबीन होकर देखते रहते हैं।
बता दे कि पुलिस पर जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है। लेकिन कुछ पुलिसवाले वर्दी पर दाग लगाते दिख जाते हैं।
जैसा कि सब जानते है कि आज के समय में मोबाईल फोन रखना और उससे बातें करना सामान्य सी बात है लेकिन यही बात बिहार में एक पुलिस वाले को इतनी नागवार गुजरी कि उसने फोन पर बात करती हुई लङकी को देख कर उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया ।
साथ ही गाली गलौज और अभद्र बातें उसे सुनाई। ये सारी घटना एक वीडियो में कैद हो गई और मामला मीडिया में आने पर आरोपी को निलंबित कर दिया गया है।
दरअसल नालंदा जिले के परवलपुर इलाके में आरोपी एसपीओ धनंजय पुलिस पोस्ट पर कार्यरत था। घटना के समय एक लड़की वहां किसी से फोन पर बात कर रही थी। उसे बात करते देख पास में खड़े धनंजय को इस बात पर न जाने किस वजह से इतना गुस्सा आया कि उसने फोन छीनकर लड़की को पीटना शुरू कर दिया।
लड़की ने उससे दया की गुहार लगाई। लेकिन वह उसके बाल पकड़कर अश्लील शब्द कहता रहा। चीख पुकार सुनकर गांव वाले लोग जमा हो गए लेकिन धनंजय को रोकने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पाया।
रोड पर चल रहे राहगीरों ने भी उस समय गाड़ी रोकी लेकिन आरोपी सबको चुप-चाप आगे जाने की धमकी देता रहा।
उसी दौरान किसी ने आरोपी की घटिया हरकत की विडियो बना ली। वीडियो के मीडिया में आने के बाद एसपी सुधीर कुमार ने धनंजय को एसपीओ पद से हटा दिया।बता दे कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है।


Download Android App
Download iOS App











