कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा-2018 में सफलता प्राप्त करने के लिए वायनाड की आदिवासी लड़की श्रीधन्य सुरेश को बधाई दी है। राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के अमेठी के अलावा केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं।
राहुल ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, ”वायनाड की श्रीधन्य सुरेश सिविल सेवा में उत्तीर्ण होने वाली केरल की पहली आदिवासी लड़की हैं। श्रीधन्य की कठिन मेहनत और समर्पण के कारण उनका सपना साकार हुआ। मैं श्रीधन्य और उनके परिवार को बधाई देता हूं और उनके चुने हुए करियर के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।”
आपको बता दें कि यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा, 2018 में श्रीधन्य सुरेश ने 410वां रैंक हासिल किया है।


Download Android App
Download iOS App




