Weather Update: Delhi-NCR समेत इन राज्यों में होगी झमाझत बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Summary :

Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को झमाझम बारिश होने के आसार है। इन दिनों दिल्ली-एनसीआर के लोग उमस भरी गर्मी को झेल रहे है। वहीं, मौसम विभाग ने मंगलवार को येलों अलर्ट जारी करते हुए कहा दिल्ली-NCR में 31 जुलाई से 1 अगस्त तक भारी बारिश होगी। साथ ही कई इलाकों में आज भारी बारिश होने की उम्मीद है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। Rainfall Warning:Haryana, Chandigarh & Delhi 31st July -01st August 2024 वर्षा की चेतावनी:31st जुलाई 01 अगस्त 2024 को हरियाणा, चंडीगढ़ एवं दिल्ली में :#weatherupdate #rainfallwarning #haryana #delhi @moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts…

Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को झमाझम बारिश होने के आसार है। इन दिनों दिल्ली-एनसीआर के लोग उमस भरी गर्मी को झेल रहे है। वहीं, मौसम विभाग ने मंगलवार को येलों अलर्ट जारी करते हुए कहा दिल्ली-NCR में 31 जुलाई से 1 अगस्त तक भारी बारिश होगी। साथ ही कई इलाकों में आज भारी बारिश होने की उम्मीद है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

तापमान में होगी गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक दो तीन दिन अच्छी बरसात के बाद फिर दो दिन हल्की बारिश होने का अनुमान है जबकि उसके बाद सप्ताहांत में फिर से अच्छी बरसात और येलो अलर्ट का पूर्वानुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान भी घटकर 34 डिग्री सेल्सियस तक आ जाने के आसार हैं।

हिमाचल के कई हिस्सों में भारी के आसार

वहीं, मौसम विभाग ने कहा कि पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले चार से पांच दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के साल जिलों में अगले दो दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश, मेघगर्जन और बिजली चमकने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 31 जुलाई से 1 अगस्त को राज्य के कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है।

कई राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। IMD ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिमी राजस्थान, आंध्र प्रदेश, में हल्की बारिश हो सकती है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Rahul Kumar Rawat