Weather Warning: भीषण लू और गर्मी की मर झेल रहे लोगों को मानसून का बेसब्री से इंतजार है। इस साल मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने तय समय से थोड़ा पहले यानी लगभग 26 मई को केरल के तट पर दस्तक दे सकता है। दूसरी तरफ राजधानी दिल्ली अभी तीन दिन सूरज की तपिश में तपने के लिए तैयार है। इस बीच मौसम विभाग ने 18 राज्यों में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। आने वाले कुछ दिनों में कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इसके बाद मौसम का मिज़ाज बदल जाएगा।
Monsoon Start Date: अभी कहां तक पहुंचा मानसून?
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार रात जानकारी दी कि अगले 2 से 3 दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं। मानसून अरब सागर के दक्षिण-पश्चिम व दक्षिण-पूर्वी हिस्सों, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण-पूर्व और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के साथ-साथ अंडमान सागर के बचे हुए हिस्सों में तेजी से आगे बढ़ सकता है। हालांकि, केरल में मानसून के दस्तक देने की सामान्य तारीख 1 जून ही है।
India Weather Forecast: दक्षिण भारत में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
IMD के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है, प्री-मानसून के चलते कई राज्यों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तर-पूर्वी भारत के राज्यों में अगले 4-5 दिनों तक कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर [प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।
IMD Weather Warning: दिल्ली-यूपी में बारिश

उत्तर भारत में बिहार में आज पटना, गया, दरभंगा और मुजफ्फरपुर जैसे कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों में 25 से 28 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी है। इसके अलावा भीषण गर्मी और लू झेल रही दिल्ली और यूपी में भी आज छिटपुट बारिश की संभावना है। इसके साथ ही राजस्थान में भी धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। झारखंड में रांची, जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो में तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है। इन राज्यों में आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं।


Download Android App
Download iOS App




