West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए मतदान आज, 142 सीटों पर होगी वोटिंग, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Summary :

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज 142 सीटों पर मतदान होंगे, जिसमें कुल 3.21 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डालेंगे। चुनाव आयोग ने इस चरण के लिए 41,001 मतदान केंद्र बनाए हैं। सुरक्षा को संज्ञान में लेते हुए सात जिलों में केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात की गई हैं, इसके साथ करीब 40 हजार पुलिसकर्मी भी मुस्तैद रहेंगे। कोलकाता में सबसे अधिक (273) कंपनियां तैनात रहेंगी। जबकि निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल हो रहा हैं। बता दें, 23 अप्रैल को पहले चरण के तहत 16 जिलों की…

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज 142 सीटों पर मतदान होंगे, जिसमें कुल 3.21 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डालेंगे। चुनाव आयोग ने इस चरण के लिए 41,001 मतदान केंद्र बनाए हैं। सुरक्षा को संज्ञान में लेते हुए सात जिलों में केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात की गई हैं, इसके साथ करीब 40 हजार पुलिसकर्मी भी मुस्तैद रहेंगे। कोलकाता में सबसे अधिक (273) कंपनियां तैनात रहेंगी। जबकि निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल हो रहा हैं। बता दें, 23 अप्रैल को पहले चरण के तहत 16 जिलों की 152 सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से 93.19 प्रतिशत का रिकॉर्ड मतदान हुआ था।

West Bengal Election
West Bengal Election

चुनाव प्रचार के दौरान आरोप-प्रत्यारोप

चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज रही। बीजेपी ने कानून-व्यवस्था, घुसपैठ और भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाया। वहीं सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी पर विभाजनकारी राजनीति का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने रैलियों में बदलाव का आह्वान किया। दूसरी ओर ममता बनर्जी ने अपनी जीत का दावा किया और दो-तिहाई बहुमत की बात कही।

West Bengal Election
West Bengal Election

West Bengal Elections Phase 2: इन सीटों पर सब की नजर

दूसरे और अंतिम चरण की सबसे चर्चित सीट भवानीपुर है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी उन्हें कड़ी चुनौती दे रहे हैं। कोलकाता पोर्ट सीट पर तृणमूल के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम का मुकाबला भाजपा के राकेश सिंह से है। इसके अलावा भाटपारा, जगतदल, बैरकपुर, बनगांव, दमदम, संदेशखाली, हिंगलगंज, राणाघाट उत्तर, राणाघाट दक्षिण, रासबिहारी, यादवपुर और बेलीगंज जैसी सीटों पर भी मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा है। भांगर सीट पर सबसे अधिक 19 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि गोघाट में सबसे कम पांच प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी 25 साल बाद बहरामपुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

West Bengal Elections Phase 2
West Bengal Elections Phase 2

West Bengal Elections Phase 2: मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को चेतावनी जारी की कि 29 अप्रैल को दक्षिण बंगाल में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि दक्षिण बंगाल के जिन जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, उनमें कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्वी बर्धमान, बांकुरा और पश्चिम मेदिनीपुर शामिल हैं। इन क्षेत्रों में तीन मई तक गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

West Bengal Election: सुरक्षा के कड़े इंतजाम

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मद्देनजर कड़े सुरक्षा प्रबंधों की घोषणा की है। आयोग ने कहा कि मतदान प्रक्रिया में बाधा डालने या मतदाताओं को डराने-धमकाने के किसी भी प्रयास से सख्ती से निपटा जाएगा। आयोग ने सुरक्षा बलों को निर्देश दिया है कि वे निर्वाचन क्षेत्रवार तैनाती सुनिश्चित करें और आंतरिक गलियों तथा संवेदनशील इलाकों में क्षेत्र प्रभुत्व बढ़ाएं, ताकि मतदाता निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। कोलकाता के तहत आने वाले तीन चुनावी जिलों के अधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और केंद्रीय बलों के कमांडरों के साथ हुई उच्चस्तरीय समन्वय बैठक में 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए 142 निर्वाचन क्षेत्रों की तैयारियों की समीक्षा की गई।

West Bengal Election
West Bengal Election

ALSO READ: गुजरात के स्थानीय चुनाव में AAP का जबरदस्त प्रदर्शन, 10 गुना सीटों में बढ़ोतरी, नर्मदा जिले में जीते सभी सीटें

Rahul Kumar Rawat