West Bengal Elections: ममता बनर्जी को सिर्फ 15 सीटें मिलेंगी: पूर्व सांसद अर्जुन सिंह

Summary :

West Bengal Elections: 215 सीटों पर जीत दर्ज करना ममता बनर्जी का भ्रम

तृणमूल कांग्रेस पार्टी (टीएमसी) की सुप्रीमो एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 2026 में होने वाले राज्य के विधानसभा चुनाव में 215 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करने के दावे पर भाजपा के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने गुरुवार को पलटवार करते हुए कहा कि ममता इस बार 15 सीटों पर सिमट जाएंगी।

पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने कहा, “आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री कह रहे थे कि इस जन्म में पीएम मोदी उन्हें नहीं हरा सकते। इसी जन्म में पीएम मोदी के एक सेनापति ने उन्हें हरा दिया। ऐसे में 215 सीटों पर जीत दर्ज करना ममता बनर्जी का भ्रम है। मुझे लगता है कि वो 15 सीटों पर सिमट जाएंगी। 200 सीट तो हम लोग (भाजपा) लेकर आएंगे। ऐसे में यह निश्चित है कि वो 15 सीटों में ही सिमट जाएंगी।

टीएमसी के सांगठनिक बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के बयान कि अगर वो दोषी हैं, तो उसके लिए चार्जशीट दायर नहीं हो, बल्कि फांसी का फंदा तैयार करें, वो खुद लटक जाएंगे। इस पर भाजपा नेता ने कहा, “इस तरह का बयान देना जुमलेबाजी से ज्यादा कुछ नहीं है। किसी को ऐसे फांसी नहीं दी जाती, उसके लिए ट्रायल चलता है, कोर्ट में विचार होता है और फिर ऑर्डर आता है। वो जिस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं, वो मुझे तो समझ नहीं आ रहा है।”

ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के ‘आईआईटी रांची’ में वर्चुअल संवाद के दौरान हैकिंग के आरोपों को सरकार और ट्रिपल आईटी रांची ने गलत बताया है। इस पर पूर्व सांसद ने कहा, “सैम पित्रोदा, गांधी फैमिली के रजिस्टर्ड एजेंट हैं। वो देश विरोधी शक्तियों को भारतवर्ष के खिलाफ काम में लाते हैं। अमेरिका का सोरोस या वो शक्ति जो देश के खिलाफ काम करती हो, उन सभी के साथ गांधी फैमिली की तरफ से सैम पित्रोदा का उठना बैठना है। चीन की तरफ से राजीव गांधी को जो डोनेशन मिला था, वो पित्रोदा की तरफ से ही आया था। वो अलग दर्जे के झूठे और मक्कार आदमी हैं।”

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.