पश्चिम बंगाल में एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। कोलकाता पुलिस ने रविवार को कहा कि उसके विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने मुर्शिदाबाद जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास से दो नक्सली कार्यकर्ताओं को पकड़ा है।
Highlights
- बांग्लादेश सीमा के पास दो नक्सली गिरफ्तार
- र्शिदाबाद जिले के सुती में राष्ट्रीय राजमार्ग 34 के पास एसटीएफ ने पकड़ा
- एक बाइक और 40,000 रुपये नकद जब्त
दोनों को मुर्शिदाबाद जिले के सुती में राष्ट्रीय राजमार्ग 34 के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की जगह बांग्लादेश से लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा के काफी करीब है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान मंटू मल्लिक उर्फ रबी और प्रतीक भौमिक उर्फ कंचन के रूप में की गई है। मल्लिक कोलकाता के सरसुना के रहने वाला है, वहीं भौमिक नदिया जिले के धनतला का निवासी है।
उनके पास से एक पिस्तौल, छह गोलियां, एक बाइक और 40,000 रुपये नकद जब्त किए गए हैं। मल्लिक और भौमिक दोनों जंगलमहल क्षेत्र और झारखंड के माओवाद प्रभावित इलाकों में काफी सक्रिय थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हाल ही में एसटीएफ ने नक्सली नेता प्रदीप मंडल को गिरफ्तार किया था, जिसने पूछताछ में मल्लिक और भौमिक के बारे में जानकारी दी थी।


Download Android App
Download iOS App



