West Bengal: TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने मुख्य सचेतक पद दिया इस्तीफा, जानें वजह

Summary :

West Bengal: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) पार्टी की सरकरा है लेकिन आंतरिक कलह और नेताओं के बीच मनमुटाव देखने को मिल रहा है। इस बीच पार्टी सांसद कल्याण बनर्जी ने TMC संसदीय दल के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया, लेकिन पार्टी मुख्यालय ने अभी इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। क्यों दिया इस्तीफा West Bengal: TMC पार्टी में नेता आपस में ही इस्तीफा का कारण बन रहे है। बता दें कि कल्याण बनर्जी और महुआ मोइत्रा के बीच जुबानी जंग जारी है। दोनों नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। यह मामला इतना बढ़ गया कि कल्याण…

West Bengal: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) पार्टी की सरकरा है लेकिन आंतरिक कलह और नेताओं के बीच मनमुटाव देखने को मिल रहा है। इस बीच पार्टी सांसद कल्याण बनर्जी ने TMC संसदीय दल के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया, लेकिन पार्टी मुख्यालय ने अभी इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।

क्यों दिया इस्तीफा

West Bengal: TMC पार्टी में नेता आपस में ही इस्तीफा का कारण बन रहे है। बता दें कि कल्याण बनर्जी और महुआ मोइत्रा के बीच जुबानी जंग जारी है। दोनों नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। यह मामला इतना बढ़ गया कि कल्याण बनर्जी ने पार्टी मुख्यालय को टीएमसी संसदीय दल के मुख्य सचेतक पद को छोड़ते हुए अपना इस्तीफा भेज दिया, लेकिन उनके इस्तीफे को मंजूर नहीं किया गया है।

क्या था पूरा मामला

पिछले कुछ दिनों से ही दोनों नेताओं के बीच बहस जारी है। बता दें कि कल्याण बनर्जी ने महुआ मोइत्रा के निजी जीवन को निशाना बनाते हुए कहा था कि वह मुझे महिला विरोधी कहती हैं, लेकिन उन्होंने खुद 40 साल पुरानी शादी तुड़वा दी। इस बयान के बाद उन्होंने आगे कहा, “महुआ ने जिस महिला की शादी तुड़वाई, वह अब कहां जाएगी? वह राजनीति में राहुल गांधी के नाम पर आईं, फिर टीएमसी ज्वाइन की और तृणमूल की लहर में विधायक और फिर सांसद बनीं।

West Bengal: TMC MP Kalyan Banerjee
West Bengal: TMC MP Kalyan Banerjee

क्यों दिया यह बयान

बता दें कि कल्याण बनर्जी का यह बयान महुआ के उस पोस्ट के जवाब में आया, जिसमें उन्होंने पार्टी के कुछ नेताओं की गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियों की सार्वजनिक आलोचना न करने पर पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाए थे।

ALSO READ: Shibu Soren Life: बीच में पढ़ाई छोड़कर आदिवासी के लिए बने मसीहा, जानें झारखंड के पूर्व सीएम के बारे में सबकुछ

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।