Tesla Charging Stations: TESLA का भारत में पहला सुपर चार्जिंग स्टेशन, 14 रुपये में चार्ज होगी कार

Summary :

Tesla Charging Stations: Tesla की भारत में एंट्री के साथ ही EV सेगमेंट में विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसी बीच टेस्ला ने महाराष्ट्र के मुंबई में बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में अपनी पहली चार्जिंग स्टेशन की सुविधा शुरू कर दी है। बता दें कि टेस्ला ने 15 जून 2025 में मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित मेकर मैक्सिटी मॉल में अपने पहले शोरूम के शुभारंभ के साथ भारतीय बाजार में आधिकारिक प्रवेश किया है। Tesla Charging Stations टेस्ला से भारतीय बाजार का परीक्षण करने और दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते ऑटोमोबाइल बाजारों में से एक…

Tesla Charging Stations: Tesla की भारत में एंट्री के साथ ही EV सेगमेंट में विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसी बीच टेस्ला ने महाराष्ट्र के मुंबई में बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में अपनी पहली चार्जिंग स्टेशन की सुविधा शुरू कर दी है। बता दें कि टेस्ला ने 15 जून 2025 में मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित मेकर मैक्सिटी मॉल में अपने पहले शोरूम के शुभारंभ के साथ भारतीय बाजार में आधिकारिक प्रवेश किया है।

Tesla Charging Stations

टेस्ला से भारतीय बाजार का परीक्षण करने और दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते ऑटोमोबाइल बाजारों में से एक में अपने प्रीमियम EV वाहनों के लिए आधार बनाने की उम्मीद रखी है। बता दें कि TESLA के सुपरफास्ट चार्जिंग स्टेशन में सिर्फ 14 मिनट में कार को चार्ज करने पर 300KM की रेंज मिल सकती है। यह सुपरफास्ट चार्जर तेज से कार को चार्ज करने में सक्षम है।

कितना होगा खर्च

तेजी से कार को चार्ज करने पर आप भी सोच रहें होंगे की खर्चा भी ज्यादा आएगा। बता दें कि सुपरफास्ट चार्जर के विकल्प दिए गए है।
250KWH सुपरचार्जर से चार्ज करने पर 24 रुपये प्रति किलोवाट के हिसाब से खर्चा आएगा।
11KWH सुपरचार्जर से चार्ज करने पर 14 रुपये प्रति किलोवाट के हिसाब से खर्चा आएगा।
इन सुपरफास्ट चार्जर से TESLA की कार को फुल चार्ज करने पर कुल 1200 रुपये से लेकर 2,000 का खर्चा आएगा। EV की तुलना पेट्रोल और डीजल से की जाए तो यह काफी किफायती होगी।

TESLA Y-Model Car

टेस्ला ने भारतीय बाजार में मॉडल वाई कार को पेश किया है इस कार की एक्स शोरूम कीमत 59.89 लाख रुपये है। बता दें कि यह दो वेरिएंट में उपलब्ध है, पहला वेरिएंट रियर-व्हील ड्राइव जिसमें 60 kWh की बैटरी है जो 500 किमी की रेंज देती है और एक लंबी दूरी की रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट को पेश किया गया जिसमें 75 kWh की बैटरी है जो एक सिंगल चार्ज करने पर 622 किमी तक की रेंज देती है।

ALSO READ: Harley Davidson Sprint: जल्द लॉन्च होगी Sprint Bike, जानें कितनी होगी कीमत

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।