Whatsapp का फरवरी महीने में थोड़ी सख्ती, भारत में 76.28 लाख अकाउंट्स को किया बैन

Whatsapp का फरवरी महीने में थोड़ी सख्ती, भारत में 76.28 लाख अकाउंट्स को किया बैन

Whatsapp

Whatsapp: मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने सोमवार को कहा कि उसने 2021 के आईटी कानूनों के अनुरूप फरवरी में भारत में 76 लाख से अधिक अकाउंट्स को बैन कर दिया। कंपनी ने अपनी मासिक अनुपालन रिपोर्ट में बताया है कि फरवरी 2024 में उसने 76,28,000 व्हाट्सएप अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाया।

Highlights:

  • Whatsapp का फरवरी महीने में थोड़ी सख्ती
  • भारत में 76.28 लाख अकाउंट्स को किया बैन
  • जनवरी में 67,28,000 अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया था

फरवरी में देश में रिकॉर्ड 16,618 शिकायतें प्राप्त हुई

इनमें से 14,24,000 अकाउंट्स को यूजरों की किसी भी शिकायत से पहले स्वयं पहल करते हुए प्रतिबंधित किया गया था। देश में 50 करोड़ से अधिक यूजरों वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को फरवरी में देश में रिकॉर्ड 16,618 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें 22 पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई में अकाउंट्स को बैन करना या बैन हटाना शामिल है।

जनवरी में 67,28,000 अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया था

कंपनी ने इस साल जनवरी में 67,28,000 अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। इनमें से लगभग 13.58 लाख खातों को किसी भी शिकायत से पहले स्वयं पहल करते हुए प्रतिबंधित किया गया था।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 13 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।