Akhilesh Yadav CBI Notice: समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को CBI की ओर से नोटिस दी गई है। जानकारी के मुताबिक अवैध माइनिंग केस में अखिलेश को नोटिस भेजी गई है।
Highlights
- CBI ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को भेजा समन
- हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने दर्ज किया था मामला
- 2019 में CBI ने 12 जगहों पर की थी छापेमारी
CBI ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को भेजा समन
समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को CBI की ओर से नोटिस दी गई है। जानकारी के मुताबिक अवैध माइनिंग केस में अखिलेश को नोटिस भेजी गई है। 160 CRPC में समन्स भेजा है। 29 फरवरी को पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया गया है। बतौर गवाह के तौर पर पूछताछ में शामिल होने बुलाया है। नोटिस में कहा गया है कि मामले से जुड़े कुछ सवालों के जवाब देने के लिए अखिलेश यादव को सीबीआई के समक्ष उपस्थित होना होगा।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने दर्ज किया था मामला
मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 28 जुलाई 2016 को आदेश दिया था जिसके बाद सीबीआई की ओर से मामला दर्ज किया गया था। डीएम हमीरपुर, जियोलॉजिस्ट, माइनिंग ऑफिसर, क्लर्क, लीज होल्डर और प्राइवेट और अज्ञात लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं 120 बी, 379, 384, 420, 511, प्रिवेंशन ऑफ करप्शन की धारा 13(1), (d) के तहत केस दर्ज किया गया था। इस मामले में माइनिंग लैंड की फ्रेश लीज और रिन्युअल आदि शामिल है।
2019 में CBI ने 12 जगहों पर की थी छापेमारी
इस मामले की जांच में जुटी सीबीआई की ओर से 5 जनवरी 2019 को 12 जगहों पर छापेमारी भी की गई थी। छापेमारी के दौरान सीबीआई को काफी मात्रा में कैश और गोल्ड की बरामदगी हुई थी। इस मामले में गवाह के तौर पर सीबीआई ने सीआरपीसी 160 के तहत अब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को तलब किया है।


Download Android App
Download iOS App




