कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कश्मीर घाटी से पुलिस अधिकारी दविंदर सिंह की गिरफ्तारी को लेकर बृहस्पतिवार को सवाल किया कि सिंह के किसके निर्देशों पर काम कर रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए।
प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘‘डीएसपी दविंदर सिंह की गिरफ्तारी से परेशान करने वाले सवाल खड़े हुए हैं जो भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं। यह बहुत अजीब लगता है कि वह न सिर्फ शिनाख्त किए जाने से बचा, बल्कि वह मौजूदा हालात में जम्मू-कश्मीर में विदेशी राजनयिकों के दौरे के समय उनके साथ रहने जैसे महत्वूपर्ण संवेदनशील ड्यूटी में लगाया गया।’’
उन्होंने सवाल किया, ‘‘ वह किसके निर्देशों पर काम कर रहा था?’’
कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘पूरी जांच होनी चाहिए। भारत के खिलाफ आतंकी हमले के षड्यंत्र में मदद करना देशद्रोह है।’’


Download Android App
Download iOS App



