हिंदुत्व की विचारधारा को आगे बढ़ाने वाली साध्वी प्राची हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। वह अपने बयानों में हमेशा हिंदुओं को एकजुट रहने की बात कहती हैं। इसी बीच, शनिवार को वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक बयान का समर्थन करती नजर आईं। उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा हिंदुओं के लिए दिए गए बयान को सही ठहराया।
जब-जब हिंदुओं को बांटा गया है,उन्हें काटा गया – साध्वी प्राची
उन्होंने कहा कि जब-जब हिंदुओं को बांटा गया है, उन्हें काटा गया है, इसका उदाहरण कश्मीर, बांग्लादेश और पाकिस्तान है। जहां-जहां हिंदुओं बंटे हैं, वहां-वहां कटे हैं। इसलिए हिंदुओं को नहीं जाति, संप्रदाय में बंटना चाहिए। हिंदुओं को जातिवाद की दीवारें तोड़कर भाईचारे के साथ रहना चाहिए।
पूरे वक्फ बोर्ड को ही खत्म कर देना चाहिए -प्राची
कर्नाटक में वक्फ बोर्ड ने दावा किया है कि किसान जिस जमीन पर खेती कर रहा है, वह वक्फ बोर्ड की है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्राची ने भी कहा कि वक्फ बोर्ड जिस तरह के दावे करता रहता है, उससे साफ है कि पूरे वक्फ बोर्ड को ही खत्म कर देना चाहिए। जब देश में वक्फ बोर्ड का गठन हुआ था, उस समय किसी की सलाह नहीं ली गई थी। संसद में भी कोई यह मुद्दा नहीं उठा पाया कि बोर्ड का गठन होना चाहिए या नहीं। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने एक वर्ग के लोगों को खुश करने के लिए वक्फ बोर्ड का गठन किया था। इस वक्फ बोर्ड को तुरंत खत्म कर देना चाहिए। इस बोर्ड के लोग कल मेरे घर और परसों आपके घर जाएंगे और दावा करेंगे कि यह जमीन मेरी है। इसलिए इस बोर्ड को पूरी तरह से खत्म कर देना चाहिए। इससे निपटने का यही सबसे सरल उपाय और तरीका है।
एकता और बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति को लेकर बड़ा बयान
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने हिंदुओं की एकता और बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया है। आगरा में वीर दुर्गादास राठौड की प्रतिमा का अनावरण करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्र से बड़ा कुछ नहीं हो सकता। सीएम योगी ने कहा कि अगर हिंदुओं को बांटा जाएगा तो वे कट जाएंगे। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश वाली गलती भारत में नहीं होनी चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



