मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने भांजे रतुल पुरी का अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर धनशोधन मामले में बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होने पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह चीजें चुनाव के दौरान ही क्यों होती हैं।
इस बारे में पूछे जाने पर कमलनाथ ने यहां मीडिया को बताया, ‘‘वह (पुरी) स्वतंत्र है और राजनीति से उसका कोई लेना-देना नहीं है। और न ही मेरा उनके बिजनेस में कोई लेना-देना है… जो भी है पूरी जांच हो जाये। स्वागत है। पर ये सब चुनाव के दौरान ही क्यों होता है।’’
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर धनशोधन मामले में बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुए। ऐसा माना जा रहा है कि पुरी का बयान धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया जाएगा।
75 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को पार्टी नहीं देगी टिकट : अमित शाह
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को दिल्ली की एक अदालत को जानकारी दी थी कि उसने अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर धनशोधन मामले में पुरी को पूछताछ के लिए बुलाया है।
पुरी हिंदुस्तान पॉवर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष हैं। पुरी की मां नीता कमलनाथ की बहन हैं। ईडी ने बताया था कि पुरी को इस मामले के कथित बिचौलिये सुशेन मोहन गुप्ता का सामना कराने के लिए तलब किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



