मुम्बई : विवादित बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहने वाले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना(मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे ने फिर एक बार धमकी भरे अंदाज में कहा है कि वह बुलेट ट्रेन के संचालन का पुरजोर का विरोध करेंगे और इसके लिए निर्माण कार्य मुम्बई से शुरू नहीं करने देंगे।
श्री ठाकरे ने मुम्बई के एलङ्क्षफस्टन रेलवे स्टेशन पर कल हुई भगदड़ में 22 लोगों के मारे जाने का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) नीत केन्द्र और महाराष्ट्र सरकार चुनावों में किये गये वादों को पूरा नहीं कर रही हैं। भाजपा ने लोगों से झूठे वादे करके सत्ता हासिल कर ली। उन्होंने आरोप लगाया कि बुलेट ट्रेन संचालन संबंधी काम तेज गति से करने के लिए श्री सुरेश प्रभु को हटाकर श्री पीयूष गोयल को रेल मंत्री बनाया गया है। मनसे अध्यक्ष ने कहा कि वह पांच अक्टूबर को निकाले जाने वाले एक मोर्चे का नेतृत्व करेंगे और रेल प्रशासन के समक्ष मुद्दों को जोरशोर से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि मनसे सभी रेलवे पुलों से पटरी दुकानदारों को हटायेगी। इन दुकानदारों ने अधिकतर पुलों पर कब्जा किया हुआ है।
बुलेट ट्रेन संचालन संबंधी कार्य मुंबई से शुरू नहीं होने देंगे : राज ठाकरे
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



