श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को खोज में आज तलाशी अभियान शुरू किया। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की ओर से आतंकवादियों की मौजूदगी के संकेत के मद्देनजर हाजिन इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया है। सुरक्षा बलों ने सभी निकास ङ्क्षवदुओं को सील कर दिया।
आतंकवादियों ने 27 सितंबर को हाजिन इलाके में बीएसएफ के जवान की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी और परिवार के चार सदस्यों को घायल कर दिया। शहीद जवान रमजान अहमद पारी का ताल्लुक बीएसएफ की 73वीं बटालियन से था। पुलिस ने कहा कि इस घटना को आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा ने अंजाम दिया है।


Download Android App
Download iOS App



