शिवसेना नेता संजय राउत ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि शाह देश के सबसे बड़े विफल गृह मंत्री हैं और उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। राउत ने केंद्र सरकार पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ अपने नेताओं की सुरक्षा का ध्यान रखती है।
पूरा देश इस वक्त जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से आक्रोशित है। मंगलवार को हुए इस हमले में 28 लोगों की जान चली गई। आज देश का हर नेता सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ सख्त एक्शन की अपील कर रहा है। इस बीच शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने एक बेतुका बयान दिया है। सांसद संजय राउत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमित शाह देश के सबसे बड़े विफल गृह मंत्री हैं। अमित शाह को गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग
संजय राउत ने कहा, “पहलगाम आतंकी हमले के लिए केंद्र सरकार और मोदी सरकार जिम्मेदार है। देश में विरोध प्रदर्शन करने से बेहतर है कि अमित शाह, पीएम नरेंद्र मोदी और उनके परिवार के सदस्यों की सुरक्षा कम कर दी जाए।” उन्होंने आगे कहा, “सेना में जवानों के दो लाख पद खाली हैं। गृह मंत्री उन पदों को भरने के लिए भी तैयार नहीं हैं। 2000 पर्यटक जम्मू-कश्मीर घूमने गए। क्या केंद्र सरकार को यह नहीं पता था कि वहां सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए।”
संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा मांगना चाहिए। क्या एकनाथ शिंदे में ऐसा करने की हिम्मत है? संसद में उन्हें 56 इंच के सीने वाला कहा जाता था। वे कहते थे कि जम्मू-कश्मीर में चिड़िया भी नहीं उड़ेगी। हकीकत यह है कि केंद्र सरकार ने भाजपा नेताओं के परिजनों को ध्यान में रखते हुए सारी सुरक्षा व्यवस्था की है।
क्या आप गोमूत्र छिड़ककर…
संजय राउत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी निशाना साधा और कहा कि आप किस आधार पर मुंहतोड़ जवाब देंगे? क्या आप गोमूत्र छिड़ककर उन्हें पुनर्जीवित करने की कोशिश करेंगे? केंद्र सरकार सिर्फ वहां की सरकार को तोड़ने की कोशिश कर रही है, जहां भाजपा की सरकार नहीं है। पहलगाम हमले के बाद अमित शाह जम्मू-कश्मीर पहुंचे और उनकी सुरक्षा में दर्जनों सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए। अब अमित शाह को वह सुरक्षा देने का क्या फायदा? देश के लोगों की जान जा चुकी है और आप अब जा रहे हैं।
‘बिहार में चुनाव है, इसलिए हमले हुए’
उन्होंने कहा कि भाजपा की वजह से देश में हिंदू-मुस्लिम विवाद हो रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में मुसलमान भी मारे गए हैं, लेकिन भाजपा इसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया, “बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, तो वे जातिगत समीकरण कैसे सेट करेंगे। इसीलिए जम्मू-कश्मीर में हमले हुए हैं।”
Pahalgam Attack: PM मोदी के डर से पाकिस्तान के छूटे पसीने, रक्षा मंत्री बोले ‘हमारा हाथ नहीं’


Download Android App
Download iOS App




