Winter School Holidays 2025: कब से मिलेंगी सर्दियों की छुट्टियां ? ध्यान दें छात्र और पेरेंट्स, जानें अलग-अलग राज्यों में क्या होगा Holiday शेड्यूल

Winter School Holidays 2025 (CREDIT-SM)

Winter School Holidays 2025: नवंबर का महीना खत्म होते ही जैसे ही दिसंबर का महीना पास आता है, बच्चों और पेरेंट्स में स्कूल की छुट्टियों को लेकर हलचल तेज होने लगती है। वहीं ठंड बढ़ते ही स्कूलों में विंटर वेकेशन का इंतजार और भी तेज हो जाता है। इस दौरान बच्चे छुट्टियों में यात्रा, त्योहारों का आनंद और रिश्तेदारों से मिलने की प्लानिंग करने लगते हैं। दिसंबर 2025 के लिए कई राज्यों ने विंटर ब्रेक और क्रिसमस हॉलिडे का कैलेंडर तैयार कर लिया है। हालांकि छुट्टियों की तारीखें हर राज्य में अलग-अलग रहती हैं।

इस बार क्रिसमस गुरुवार को पड़ने वाला है, जिसकी वजह से कई स्कूल 24 दिसंबर की शाम से ही छुट्टी दे सकते हैं। चलिए जानते हैं कि दिसंबर 2025 में किन राज्यों में कितने दिनों की छुट्टियां रहेंगी और स्थानीय त्योहारों पर मिलने वाली छुट्टियों की सूची क्या है।

Winter School Holidays 2025 (CREDIT-SM)
Winter School Holidays 2025 (CREDIT-SM)

Winter School Holidays 2025: क्रिसमस 2025

भारत के सभी स्कूलों में क्रिसमस डे की अनिवार्य छुट्टी रहती है। 25 दिसंबर 2025 (गुरुवार) को क्रिसमस है, जिस दिन सरकारी और निजी, दोनों तरह के स्कूल बंद रहेंगे। यह पूरे देश में मान्य गजटेड हॉलिडे है।

Winter Vacations 2025: विंटर वेकेशन 2025 कब तक?

भारत में सर्दियों की छुट्टियों की अवधि मुख्य रूप से मौसम पर निर्भर करती है। उत्तर भारत में जहां ठंड ज्यादा पड़ती है, वहां छुट्टियां लंबी रहती हैं। वहीं दक्षिण भारत में मौसम अपेक्षाकृत गर्म होने के कारण छुट्टियां कम दिनों की होती हैं।

Winter School Holidays 2025 (CREDIT-SM)
Winter School Holidays 2025 (CREDIT-SM)

UP Mein Winter Vacation Kab Se Hai: उत्तर भारत: लंबी शीतकालीन छुट्टियां

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में विंटर ब्रेक काफी बड़ा होता है। इन राज्यों में आमतौर पर छुट्टियां 24 या 25 दिसंबर से शुरू होकर जनवरी के पहले या दूसरे सप्ताह तक चलती हैं। कुछ स्कूल तेज ठंड व कोहरे की वजह से 1 से 15 जनवरी तक भी बंद रहते हैं।

दिल्ली में दो कैलेंडर लागू

दिल्ली के कई स्कूल दो अलग-अलग अवकाश कैलेंडर का पालन करते हैं—

  • पहला कैलेंडर: 24 दिसंबर–31 दिसंबर 2025
  • दूसरा कैलेंडर: 1 जनवरी–15 जनवरी 2026

हर स्कूल अपनी अंतिम तारीखें अपने नोटिस के अनुसार घोषित करता है।

जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड: सबसे ज्यादा छुट्टियां

बर्फबारी वाले क्षेत्रों जैसे जम्मू-कश्मीर में विंटर वेकेशन सबसे लंबी होती है। यहां कई स्कूलों में छुट्टियां दिसंबर से फरवरी तक जारी रहती हैं। उत्तराखंड में भी ठंड अधिक होने के कारण सर्दियों की छुट्टियां लंबी मिलती हैं, जबकि गर्मियों की छुट्टियां कम होती हैं।

Winter School Holidays 2025 (CREDIT-SM)
Winter School Holidays 2025 (CREDIT-SM)

दक्षिण भारत: छोटी विंटर वेकेशन

केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में ठंड कम पड़ती है। इस वजह से यहां विंटर वेकेशन 5 से 8 दिन की ही होती है। अधिकतर स्कूल 23 या 24 दिसंबर से 1 जनवरी तक छुट्टी देते हैं। इन राज्यों में गर्मियों की छुट्टियां ज्यादा होती हैं क्योंकि गर्मी का तापमान बहुत अधिक होता है।

केंद्रीय विद्यालय (KV) का एक समान कैलेंडर

केंद्रीय विद्यालयों में पूरे देश में एक जैसा अवकाश कैलेंडर लागू होता है। KV स्कूलों में विंटर ब्रेक 23 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक रहेगा। इस तरह कुल 10 दिनों की छुट्टी मिलेगी।

दिसंबर 2025 की राज्यवार अतिरिक्त छुट्टियां

तिथि कारण राज्य
1 दिसंबर Indigenous Faith Day अरुणाचल प्रदेश
3 दिसंबर सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व गोवा
19 दिसंबर गोवा मुक्ति दिवस गोवा, दमन
24 दिसंबर क्रिसमस ईव मेघालय, मिजोरम
26 दिसंबर बॉक्सिंग डे मिजोरम, तेलंगाना
27 दिसंबर गुरु गोबिंद सिंह जयंती पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़
30 दिसंबर तामू लोसार सिक्किम
31 दिसंबर न्यू ईयर ईव मणिपुर, मिजोरम

महत्वपूर्ण सलाह

हर स्कूल अपनी छुट्टियों की अंतिम पुष्टि अलग से करता है। इसलिए छात्र और अभिभावक अपने स्कूल की वेबसाइट, नोटिस बोर्ड, व्हाट्सऐप ग्रुप या एसएमएस पर अपडेट जरूर देखें।

यह भी पढ़ें: Aadhaar Card में अब नाम, पता और डेट ऑफ़ बर्थ बदलना आसान, UIDAI के नए नियम के अनुसार देने होंगे ये डॉक्यूमेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।