Saraayah Name Meaning in Hindi: हाल ही में माता-पिता बने कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) को सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लग गया था। हालांकि, इस जोड़े ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया है, लेकिन उन्होंने अपनी ‘राजकुमारी’ के नाम से पर्दा उठा दिया है।
सिद्धार्थ और कियारा ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए बेटी के नाम का आधिकारिक ऐलान किया। इस दिल को छू लेने वाली फोटो में उनके चेहरे तो नहीं दिख रहे हैं, पर सिद्धार्थ और कियारा के हाथों के बीच उनकी नन्ही बेटी के मासूम पैर दिखाई दे रहे हैं।

इन छोटे, प्यारे पैरों के साथ, कपल ने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम ‘सरायाह’ रखा है। इस मनमोहक तस्वीर के साथ, उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हमारी प्रार्थनाओं से लेकर हमारी बाहों तक, हमारा दिव्य आशीर्वाद, हमारी राजकुमारी, सरायाह मल्होत्रा।”
View this post on Instagram
Saraayah Name Meaning in Hindi: सरायाह नाम का अर्थ क्या है?
बेटी का नाम ‘सरायाह’ रखे जाने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज़ हो गई है। यह नाम शानदार और अनोखा तो है, लेकिन इसका अर्थ क्या है? यह एक हिब्रू नाम है जिसका अर्थ ‘राजकुमारी’ होता है। बाइबिल में भी इस नाम का उल्लेख मिलता है, जहां इसका अर्थ “यहोवा का सैनिक” बताया गया है। वहीं, अरबी भाषा में इसे ‘रात का बादल’ भी कहते हैं। इस नामकरण के साथ ही, सिद्धार्थ और कियारा ने अपने प्रशंसकों को एक बेहतरीन उपहार दिया है।
गौरतलब है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की बेटी सरायाह मल्होत्रा का जन्म 15 जुलाई 2025 को हुआ था, यानी वह अब लगभग चार महीने की हो चुकी हैं। इस कपल ने अपनी बेटी को पैपराजी और मीडिया की नज़रों से दूर रखा है। फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं कि उन्हें कब उनकी नन्ही परी की पहली झलक देखने को मिलेगी।
Saraayah Rashi Name: सरायाह नाम की राशि क्या है?

चूंकि सरायाह नाम “स” अक्षर से शुरू होता है, ऐसे में इसकी कुंभ राशि हुई। कुंभ राशि का स्वामी ग्रह शनि है। कुंभ राशि में जन्मे लोग शर्मीले और शांत होते हैं, लेकिन दूसरी ओर वे सनकी और ऊर्जावान हो सकते हैं। हालांकि, दोनों ही मामलों में वे गहन विचारक और अत्यधिक बौद्धिक लोग हैं जिन्हें दूसरों की मदद करना पसंद है।


Download Android App
Download iOS App




