Telangana: महिलाओं ने सोनिया और राहुल को भेजा पत्र, 6 गारंटियों को लागू करने का किया आग्रह

Summary :

Telangana: तेलंगाना के आदिलाबाद जिले के एक गांव के लोगों ने कांग्रेस नेता सोनियां गांधी और राहुल गांधी को पत्र लिखकर छह गारंटियों को तत्काल लागू करने की मांग की है। Highlights तेलंगाना की महिलाओं ने सोनिया और राहुल को भेजा पत्र 6 गारंटियों को लागू करने का किया आग्रह 2,500 रुपये महिलाओं को देने का वादा नहीं हुआ पूरा   महिलाओं ने अपनी मांगों को लेकर सोनिया और राहुल को भेजा पत्र   तेलंगाना में आदिलाबाद जिले के एचोडा मंडल के मुखरा गांव के ग्रामीणों ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पोस्टकार्ड भेजकर उनसे पिछले साल नवंबर में…

Telangana

Telangana: तेलंगाना के आदिलाबाद जिले के एक गांव के लोगों ने कांग्रेस नेता सोनियां गांधी और राहुल गांधी को पत्र लिखकर छह गारंटियों को तत्काल लागू करने की मांग की है।

Highlights

  • तेलंगाना की महिलाओं ने सोनिया और राहुल को भेजा पत्र
  • 6 गारंटियों को लागू करने का किया आग्रह
  • 2,500 रुपये महिलाओं को देने का वादा नहीं हुआ पूरा

 

महिलाओं ने अपनी मांगों को लेकर सोनिया और राहुल को भेजा पत्र

तेलंगाना के ग्रामीणों ने राहुल गांधी से की चुनाव के दौरान दी गई गारंटियों  को लागू करने की मांग

 

तेलंगाना में आदिलाबाद जिले के एचोडा मंडल के मुखरा गांव के ग्रामीणों ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पोस्टकार्ड भेजकर उनसे पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस के द्वारा दी गई गारंटियों को तत्काल लागू करने की अपील की है। मुखरा गांव की रहने वाली वैष्णवी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लिखे पत्र में बताया कि आपने चुनाव के दौरान अपने घोषणापत्र में जो छह वादे किए थे, उनको आपने और आपकी पार्टी ने अब तक पूरा नहीं किया है।

महालक्ष्मी योजना के तहत 2,500 रुपये महिलाओं को देने का वादा

तेलंगाना के लिए कांग्रेस ने 6 गारंटी का किया ऐलान, महिलाओं, युवाओं,  बुजुर्गों और किसानों की बेहतरी का वादा

महालक्ष्मी योजना के तहत 2,500 रुपये महिलाओं को देने का जो वादा था वह भी पूरा नहीं किया है। मैं सोनिया गांधी मैडम से अनुरोध करती हूं, आपकी पार्टी ने चुनाव के समय जो 6 वादे किए गए थे। उन्हें जल्द लागू किया जाए।महिला ने सोनिया गांधी को भी पोस्टकार्ड भेजा है। उन्होंने उसमें लिखा, सोनिया गांधी मैडम, तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के दौरान तुक्कुगुडा में जनसभा में कहा था कि पहली गारंटी महालक्ष्मी योजना के तहत हर महिला को प्रति महीना 2,500 रुपये देने का है। 100 दिन में छह गारंटी अमल में लाने की बात कही गई थी। सरकार को सत्ता में आए 300 दिन हो गए लेकिन, अभी तक छह गारंटी को अमल में नहीं लाया गया है।

वादे को पूरा करने की मांग

तेलंगाना की महिलाओं ने सोनिया और राहुल को भेजा पत्र, बोलीं 6 गारंटियों को  लागू करवाइए

उस पत्र में आगे लिखा, अब तक महालक्ष्मी योजना के तहत किसी भी महिला को 2500 रुपये नहीं मिले हैं। आपसे अनुरोध है कि आप अपने वादे को तुरंत अमल में लाएं। इसके अलावा एक और पोस्टकार्ड में नवले प्रवमिका ने लिखा कि तेलंगाना में 100 दिन में छह गारंटी अमल में लाने की बात कांग्रेस के द्वारा बोली गई थी। लेकिन, आपकी सरकार को सत्ता में आए 300 दिन हो गए हैं, मगर अभी तक छह गारंटी अमल में नहीं लाई गई। आपसे अनुरोध है कि अपने वादे तुरंत लागू करें।

ग्रामीणों सीएम को पत्र लिखकर व्यक्त किया असंतोष

News on AIR

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को भी पोस्टकार्ड भेजकर छह गारंटियों के लागू करने में देरी पर असंतोष व्यक्त किया है। उन्होंने राहुल गांधी को याद दिलाया कि कांग्रेस पार्टी ने 100 दिनों में गारंटियों को लागू करने का वादा किया था, लेकिन, सत्ता में 300 दिन पूरे होने के बाद भी वह ऐसा करने में विफल रही।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta