विश्व बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधु ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

Summary :

पीएम मोदी ने मुलाकात के बाद ट्वीट किया, ‘‘देश का गौरव, एक चैंपियन जो स्वर्ण पदक और ढेर सारा यश स्वदेश लेकर आयी है। पीवी सिंधू से मिलकर खुशी हुई।

विश्व बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधु ने मंगलवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मोदी ने उन्हें भारत का गौरव बताया। ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधू ने स्विट्जरलैंड के बासेल में रविवार को जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-7, 21-7 से हराकर खिताब जीता। वह इससे पहले विश्व चैंपियनशिप में दो बार रजत और दो बार कांस्य पदक जीत चुकी थी। 

पीएम मोदी ने मुलाकात के बाद ट्वीट किया, ‘‘देश का गौरव, एक चैंपियन जो स्वर्ण पदक और ढेर सारा यश स्वदेश लेकर आयी है। पीवी सिंधु से मिलकर खुशी हुई। उन्हें बधाई और भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिये शुभकामनाएं दी।’’ सिंधु के साथ खेल मंत्री कीरेन रीजीजू और राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद भी प्रधानमंत्री से मिले। 

Desk Team