खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) का निलंबन वापस ले लिया। डब्ल्यूएफआई का निलंबन हटने पर द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान महावीर फोगाट ने प्रतिक्रिया दी।
महावीर फोगाट ने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि खेल मंत्रालय ने निलंबन हटाकर कुश्ती खिलाड़ियों के हित में अच्छा फैसला लिया है। अब अच्छे पहलवानों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और वे बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर सकेंगे।
PM Modi ने दांडी मार्च के वीरों को दी श्रद्धांजलि
बता दें कि महिला पहलवानों विनेश फोगाट, साक्षी मलिक समेत बजरंग पूनिया इत्यादि ने महासंघ अध्यक्ष पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। साथ ही दिल्ली में प्रदर्शन कर ठोस कार्रवाई की मांग की गई थी। उस समय द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर फोगाट भी पहलवानों के पक्ष में उतरे थे। प्रदर्शन के बाद मामला कोर्ट में चला गया, वहीं खेल मंत्रालय ने डब्ल्यूएफआई पर बैन लगा दिया था।
महावीर फोगाट ने आगे कहा कि डब्ल्यूएफआई पर खेल मंत्रालय द्वारा बैन लगाने से कुश्ती खिलाड़ियों के भविष्य पर तलवार लटकी हुई थी। अब खेल मंत्रालय ने बैन हटा लिया है, इसके बाद अब पहलवानों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
महावीर फोगाट ने ब्रजभूषण मामले में विनेश, बजरंग पूनिया समेत पहलवानों के प्रदर्शन पर पूछे गए सवाल को टालते हुए कहा कि कोर्ट अपने स्तर पर फैसला लेगा। जो फैसला आए वह खिलाड़ियों के हित में ही होगा। साथ ही कहा कि खेल मंत्रालय ने खिलाड़ियों के पक्ष में बेहतर फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने खिलाड़ियों के लिए बेहतर किया है और अब अच्छा होगा।


Download Android App
Download iOS App



