‘ये लोग अब संवैधानिक संस्थाओं से लड़ रहे हैं’, भाजपा नेता ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Summary :

लखनऊ, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से कांग्रेस पर निशाना साधे जाने को लेकर भाजपा विधायक राजेश चौधरी की प्रतिक्रिया सामने आई है। आईएएनएस से बातचीत करते हुए राजेश चौधरी ने कहा, “कांग्रेस की ओर से हमेशा लोकतंत्र की हत्या की गई और जबरन इस देश पर एक परिवार का कब्जा रहा। उनको सत्ता में बने रहने की आदत है। जनता ने कांग्रेस को लगातार तीन बार लोकसभा का चुनाव हरा दिया। राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव हारने का कांग्रेस ने रिकार्ड बनाया है। ऐसे में वे आज भी विपक्ष के नेता के रूप में खुद…

लखनऊ, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से कांग्रेस पर निशाना साधे जाने को लेकर भाजपा विधायक राजेश चौधरी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए राजेश चौधरी ने कहा, “कांग्रेस की ओर से हमेशा लोकतंत्र की हत्या की गई और जबरन इस देश पर एक परिवार का कब्जा रहा। उनको सत्ता में बने रहने की आदत है। जनता ने कांग्रेस को लगातार तीन बार लोकसभा का चुनाव हरा दिया। राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव हारने का कांग्रेस ने रिकार्ड बनाया है। ऐसे में वे आज भी विपक्ष के नेता के रूप में खुद को फिट नहीं कर पा रहे हैं। सरकार में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। विपक्ष की भूमिका निभा नहीं पा रहे हैं तो अब संवैधानिक संस्थाओं से लड़ रहे हैं।

राजेश चौधरी ने कहा, “मुख्यमंत्री योगी की ओर से एकदम ठीक कहा गया है। कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जहां कांग्रेस होगी, वहां भ्रष्टाचार होगा। जहां कांग्रेस होगी, वहां लूट होगी। इस देश में भ्रष्टाचार शुरू करने में कांग्रेस की अहम भूमिका रही है।”

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर राजेश चौधरी ने कहा, “समाजवादी पार्टी ही तो एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसका जन्म जाति से हुआ। एक परिवार की प्राइवेट लिमिटेड पार्टी, समाजवादी पार्टी है। अखिलेश यादव एक तरफ तो कहते हैं कि समाजवादी पार्टी में पांच सांसद यदि एक परिवार के नहीं होते तो समाजवादी पार्टी टूट जाती। एक तरफ कहते हैं सबकी पार्टी है, तो अपनी बात को खुद ही वो काट रहे हैं। अखिलेश तो समय-समय पर अपने बयान बदलते रहते हैं और वो बिल्कुल गलत बात कर रहे हैं।”

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद पर राजेश चौधरी ने कहा, “इन लोगों की ओर से महिलाओं के हित की बात कही जाती है और खुद के घर की महिलाएं इनसे सुरक्षित नहीं हैं। ये लोग महिला अधिकार की बात करते हैं और महिलाएं कार्यालय के बाहर पिट रही हैं और उनके साथ अभद्रता की जा रही है। कांग्रेस का इतिहास झगड़ा करने वाला रहा है।”

–आईएएनएस

एसडी/पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.