बॉलीवुड में जब भी बोल्डनेस, ड्रामा और बेहतरीन एक्टिंग की बात होती है, तो साल 2011 में आई फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर‘ का नाम सबसे पहले आता है। विद्या बालन की इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचाया था, बल्कि हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था।
अब करीब 15 साल बाद फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। फिल्ममेकर एकता कपूर ने खुद ये बात साफ कर दी है कि वो ‘द डर्टी पिक्चर 2‘ बनाने जा रही हैं। एक बार फिर बड़े पर्दे पर वही ड्रामा और जबरदस्त कहानी देखने को मिलने वाली है।
पॉडकास्ट में एकता कपूर का बड़ा खुलासा, बोलीं- “अब मेरे पास सुनाने के लिए नई कहानी है”

हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया के फेमस पॉडकास्ट में पहुंचीं प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर खुलकर बात की। इसी दौरान जब उनसे ‘द डर्टी पिक्चर‘ के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वो इस समय ‘द डर्टी पिक्चर 2‘ पर काम कर रही हैं। एकता ने बताया कि लगभग 15 साल बाद उन्हें लगता है कि उनके पास एक ऐसी कहानी है जिसे लोगों तक पहुंचाना बहुत जरूरी है।
पहली फिल्म को याद करते हुए एकता ने कहा कि ‘द डर्टी पिक्चर‘ साउथ की फेमस एक्ट्रेस सिल्क स्मिता की जिंदगी से इंस्पायर्ड थी। वो एक ऐसी महिला की कहानी थी जिसने अपनी शर्तों पर जिंदगी जी और अपनी पहचान बनाई। एकता के मुताबिक, उन्होंने कभी सिल्क को किसी बेबस महिला की तरह नहीं देखा, बल्कि एक ऐसी महिला के रूप में देखा जिसने अपनी मर्जी से अपनी पहचान का जश्न मनाया। अब पार्ट 2 में भी एक ऐसी ही बेबाक और निडर औरत की कहानी देखने को मिलेगी।
कौन बनेगी नई ‘सिल्क’? कास्टिंग और डायरेक्टर को लेकर सस्पेंस बरकरार

जैसे ही एकता कपूर ने फिल्म के सीक्वल का ऐलान किया, सोशल मीडिया पर फैंस के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर इस बार लीड रोल में कौन दिखेगा? क्या फिर से विद्या बालन अपनी अदाओं का जलवा बिखेरेंगी या फिर कोई नई एक्ट्रेस इस रोल को संभालेगी? हालांकि, एकता कपूर ने अभी तक स्टारकास्ट या डायरेक्टर के नाम का खुलासा नहीं किया है।
लेकिन विद्या बालन के पुराने इंटरव्यूज पर नजर डालें, तो उन्होंने हमेशा यही कहा है कि अगर ‘द डर्टी पिक्चर‘ का सीक्वल बनता है, तो वो दोबारा काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। विद्या ने कहा था कि उन्हें काफी वक्त से कोई इतना मसालेदार और दमदार रोल करने का मौका नहीं मिला है। ऐसे में फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि शायद विद्या बालन एक बार फिर इस फ्रेंचाइजी से जुड़ सकती हैं।
2011 में रचा था इतिहास, क्या इस बार भी टूटेगा कमाई का रिकॉर्ड?

आपको बता दें कि 2011 में रिलीज हुई मिलन लुथरिया के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर‘ में विद्या बालन के साथ इमरान हाशमी, नसीरुद्दीन शाह और तुषार कपूर मेन रोल्स में नजर आए थे। फिल्म के गाने जैसे ‘ऊ ला ला‘ और डायलॉग्स आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। इस फिल्म में विद्या बालन की दमदार एक्टिंग के लिए उन्हें ‘बेस्ट एक्ट्रेस‘ का नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला था।
अब जब 15 साल बाद एकता कपूर इसके पार्ट 2 को लेकर आ रही हैं, तो ट्रेड एनालिस्ट्स और दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। हालांकि, फिल्म की शूटिंग और रिलीज डेट को लेकर अभी कोई ऑफिशियल तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन इस खबर के आते ही बी-टाउन में हलचल तेज हो गई है।
Read More: Drishyam 3 Box Office Collection: Drishyam 3 का Box Office पर धमाका, ‘Hanuman..


Download Android App
Download iOS App




