मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने रविवार को पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर रामनवमी के मौके पर सांप्रदायिकता में प्रतिस्पर्धा करने का आरोप लगाया और चेताया कि इससे ‘लोकतांत्रिक आम गतिविधियों’ को खतरा है।
उन्होंने यह भी कहा कि यह दुभाग्यपूर्ण है कि बंगाल में जलियांवाला बाग जनसंहार की सौवीं बरसी मनाए जाने के बजाय ध्यान रामनवमी पर्व पर केंद्रित कर दिया गया।
मोदी, शाह ‘लोगों के सबसे बड़े दुश्मन’ : फारूक अब्दुल्ला
येचुरी ने कहा कि कई जगहों पर तृणमूल और भाजपा के बीच आपसी प्रतिस्पर्धा देखा गया। यह बंगाल के लिए बहुत ही अशुभ संकेत है। सांप्रदायिकता से ‘लोकतांत्रिक आम गतिविधियों’ पर खतरा आ जाएगा।
रामनवमी पर्व पर हिंदूवादी संगठनों ने बंगाल में 700 रैलियां निकालीं, जिनमें राज्य भाजपा के नेताओं सहित लोकसभा उम्मीदवार तक भाग लेते देखे गए। भाजपा से प्रतिस्पर्धा करते हुए तृणमूल कांग्रेस ने भी कोलकाता व अन्य जिलों में रंगारंग जुलूस निकाले।


Download Android App
Download iOS App



