यू पी नगरीय निकाय चुनाव परिणामों से उत्साहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत का ख्वाब देख रही कांग्रेस यूपी में चित हो गयी है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता ने कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों को करारा जवाब दे दिया है। अब तो भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) 2019 में उत्तर प्रदेश से लोकसभा की सभी 80 सीटों को जीतने का लक्ष्य बनाकर काम करेगी।
भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द पाण्डेय, दोनो उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और डा. दिनेश शर्मा के साथ जीत पर जनता का आभार प्रकट किया। कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात में जीत के बारे में सोचने वालों का सूपड़ ही साफ हो गया। यहां तक कि वे अपने गढ़ अमेठी को भी नहीं बचा पाये। उन्होंने दावा किया कि इसका असर गुजरात के चुनाव पर भी पड़ेगा ।
उन्होंने कहा कि राज्य के नगरीय निकाय चुनाव परिणाम सभी के आंख खोलने वाला है। इन परिणामों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को और जिम्मेदारी दे दी है। अब संगठन और सरकार को और जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द, मोदी के विकास के विजन और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की कुशल रणनीति की वजह से जनता का व्यापक समर्थन मिला।अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें.


Download Android App
Download iOS App



