नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई हैरान करने वाला वीडियो सामने आता है, जिसे देखकर लोग चौंक जाते हैं। खासकर आजकल के युवाओं में वायरल होने की होड़ कुछ इस कदर बढ़ गई है कि वे खतरनाक स्टंट करने से भी नहीं हिचकते। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक में न मौत का डर दिखा न ही कानून का डर। युवक चलती ट्रेन से कूदता नजर आ रहा है।
तेज रफ्तार ट्रेन, और बिना रुके कूद गया युवक
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक तेज रफ्तार से चल रही ट्रेन के दरवाजे पर लटका हुआ है। वह न तो ट्रेन के रुकने का इंतजार करता है और न ही उसकी रफ्तार धीमी होने का। कुछ ही सेकेंड बाद वह खुद को ट्रेन से बाहर की ओर झुकाता है और अचानक चलती ट्रेन से छलांग लगा देता है।
देखने वालों की रुह कांप गई
वीडियो का वह पल बहुत ही खतरनाक है जब युवक फुल स्पीड में दौड़ रही ट्रेन से कूदता है। कुछ क्षणों के लिए ऐसा लगता है कि वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो सकता है या ट्रेन की चपेट में भी आ सकता है। लेकिन गनीमत यह रही कि युवक सीधे जमीन पर खड़ा हो जाता है और उसे कोई बड़ा नुकसान नहीं होता।
सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
इस खतरनाक वीडियो को इंस्टाग्राम पर ‘flashfailtv’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के वायरल होते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं। कोई इसे बेवकूफी कह रहा है तो कोई इसे जानलेवा स्टंट बता रहा है। कई लोगों ने युवक की किस्मत को लेकर आश्चर्य जताया है।


Download Android App
Download iOS App



