प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को एक युवक को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बुधवार को कहा कि संकेश्वर निवासी अमन वाहिद अवाते ने टिक-टॉक वीडियो बनाकर श्री मोदी और अन्य शीर्ष नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की।
कुछ स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने पुलिस को इसकी सूचना दी और उन्होंने अवाते को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोप लगाया कि ये वीडियो शांति और सौहार्द को भंग करने के लिए बनाये गये हैं।
अवाते के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। संकेश्वर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



