बंगलादेश के विदेश मंत्री ए के अब्दुल मोमिन ने कहा है कि हाल के दिनों में जो लोग भारत की सीमा से बंगलादेश में घुसे हैं यदि वे बंगलादेशी नागरिक नहीं हैं तो उन्हें वापस भेज दिया जाएगा।
श्री मोमिन ने बुधवार को सिलहट शहर के लिए ‘नगर एक्सप्रेस’ नामक बस सेवा की शुरुआत के अवसर पर यह बात कही।
उन्होंने कहा कि यदि कोई बंगलादेशी नागरिक अवैध रूप से भारत में रह रहा है तो उसे पूरी जांच प्रक्रिया के बाद वापस बंगलादेश बुला लिया जाएगा। श्री मोमिन ने सिलहट शहर निगम क्षेत्र के विकास के लिए 12.28 अरब बंगलादेशी रुपया मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री शेख हसीना का शुक्रिया अदा किया।


Download Android App
Download iOS App



