Elvish Yadav Arrested: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और सुपरस्टार एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने किया। इसके बाद एल्विश यादव के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। एल्विश यादव पर सांप और जहर की सप्लाई करने के आरोप में उनको गिरफ्तार किया गया है। वहीं, अब एल्विश को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Highlights:
- यूट्यूबर एल्विश यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
- एल्विश यादव पर सांप और जहर की सप्लाई करने का आरोप
- पुलिस ने सेक्टर-49 इलाके में रेड की थी
एल्विश यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
इससे पहले एल्विश यादव के खिलाफ गुरुग्राम और गाजियाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया। दरअसल, अब एल्विश को 14 दिनों के लए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
एल्विश यादव को 10 साल की हो सकती है सजा
नोएडा पुलिस द्वारा एल्विश यादव पर NDPS एक्ट भी लगाया गया। इस एक्ट के तरह एल्विश यादव को 10 साल की सजा हो सकती है।
एल्विश यादव पर सांप और जहर की सप्लाई करने का आरोप
बता दें कि एल्विश यादव पर सांप और जहर की सप्लाई करने के आरोप में उनको गिरफ्तार किया गया है। पीपल फॉर एनिमल के एनिमल वेलफेयर ऑफिसर के पद पर कार्यरत गौरव गुप्ता ने एफआईआर कराई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सेक्टर-49 इलाके में रेड की थी।


Download Android App
Download iOS App



