बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह कभी तो लोगों के सवालों का जवाब देते नजर आते हैं, तो कभी अपनी किसी वीडियो के पसंद आने पर उसकी तारीफ करने से पीछे नहीं हटते हैं। इसी कारण उनकी फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। अब उन्होंने एक बार फिर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है।
AC के पानी का किया ऐसे इस्तेमाल
बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने अपने ऑफिशियल एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें दिखाया गया है कि, कैसे एसी से निकलने वाले पानी को बर्बाद होने से बचाया जा सकता है और उसका भी सही इस्तेमाल किया जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे एक छोटे से जुगाड़ के जरिए पानी को बर्बाद होने से बचाया जा सकता है। इसके लिए एसी की पाइप में एक छोटी सी टोटी लगाकर पानी को स्टोर करने के बाद उसका इस्तेमाल किया जा सकता है। एसी के पानी को स्टोर करने के बाद उसका इस्तेमाल बागवानी, पोछा आदि में किया जा सकता है।
This needs to become standard equipment throughout India wherever people use A/Cs
Water is Wealth.
It needs to be stored safely…
👏🏽👏🏽👏🏽
Spread the word. pic.twitter.com/vSK0bWy5jm
— anand mahindra (@anandmahindra) March 16, 2024
ये वीडियो आनंद महिंद्रा ने अपने अकाउंट @anandmahindra से शेयर किया हैं।
वहीं, वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘पूरे भारत में लोग जहां भी एसी का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें ऐसे मानक उपकरण बनाने की आवश्यकता है। जल ही धन है। इसे सुरक्षित रूप से संग्रह करने की आवश्यकता है’। इस वीडियो की तारीफ करते हुए आनंद महिंद्रा ने इसके जरिए लोगों को जागरुक करने का काम किया है।
वीडियो में दिया गया ये मैसेज
वीडियो में बताया कि AC के इस पानी की मदद से घर की साफ-सफाई, धुलाई, पोंछा, बाथरूम या फिर गार्डनिंग आदि में इस्तेमाल किया जा सकता है। आगे वीडियो में कहा कि यह बेंगलुरू जैसे शहर के लिए एक जरूरी मैसेज भी हो सकता है, जहां कुछ दिनों से पानी की किल्लत हो रही है।
यूजर्स दे रहें प्रतिक्रियाएं
1 मिनट 22 सेकंड के इस वीडियो को खूब देखा और पसंद किया जा रहा है। वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘मैंने हमेशा सोचा था कि एसी से इतनी बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद हो रहा है और इसका इस्तेमाल किसी उद्देश्य के लिए किया जाना चाहिए’। वहीं, अन्य ने लिखा, ‘ये अच्छा तरीका है पानी बचाने के लिए’। वहीं कई लोगों ने कहा कि बेंगलुरू में पानी की किल्लत के समय इस आइडिया को अपनाना चाहिए।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।