कुत्ता ने वो कर दिखाया, जिसे शायद इंसान भी नहीं कर पाएंगे

Summary :

एक कुत्ता पानी से भरे 3 ग्लास को सिर पर किया बैलेंस। उसके बाद सीढ़ियां चढ़ने लगा कुत्ता, जिसे शायद इंसान भी नहीं कर पाएंगे।     Army Dog Viral Video: हम सब जानते है कि कुत्ते बेहद समझदार जीव होते हैं। जिन्हें हम थोड़ी सी ट्रेनिंग देकर अनेक काम करवाए जा सकते हैं। इसी वजह से सुरक्षा एजेंसियां उन्हें नियुक्त कर लेती हैं। साथ ही किसी कि जासूसी करना हो या फिर खोई हुई चीज को खोजना हो, कुत्ते सब कर लेते हैं। इसके आलावा कुत्ते इतने प्रशिक्षित होते हैं कि वो छुपा हुआ बम भी खोज लेते हैं।…

एक कुत्ता पानी से भरे 3 ग्लास को सिर पर किया बैलेंस। उसके बाद सीढ़ियां चढ़ने लगा कुत्ता, जिसे शायद इंसान भी नहीं कर पाएंगे।

 

 

Army Dog Viral Video: हम सब जानते है कि कुत्ते बेहद समझदार जीव होते हैं। जिन्हें हम थोड़ी सी ट्रेनिंग देकर अनेक काम करवाए जा सकते हैं। इसी वजह से सुरक्षा एजेंसियां उन्हें नियुक्त कर लेती हैं। साथ ही किसी कि जासूसी करना हो या फिर खोई हुई चीज को खोजना हो, कुत्ते सब कर लेते हैं। इसके आलावा कुत्ते इतने प्रशिक्षित होते हैं कि वो छुपा हुआ बम भी खोज लेते हैं।

दरअसल यह आर्मी का ट्रेंड डॉग लग रहा है, ऐसा इसलिए कहा जा सकता है कि क्योंकि उसके ट्रेनर ने आर्मी की यूनिफॉर्म पहनी है। कुत्तों को ऐसी ट्रेनिंग दी जाती है, जिससे वो ऐसी असाधारण चीजों को भी अंजाम दे पाएं, बता दे कि उनको ट्रेनिंग देना भी काफी मुश्किल होता है।

3 ग्लास को किया बैलेंस

वायरल वीडियो में यह सकता है कि कैसे कुत्ते ने अपने मुंह में एक लकड़ी दबाई हुई है लकड़ी के दोनों तरफ पर दो ग्लास बैलेंस किए हुए हैं। साथ ही उसने सिर के ऊपर भी एक ग्लास को रखा है। तीनों ग्लासों को बैलेंस करने के बाद वो सीढ़ी से ऊपर चढ़ रहा है। साथ ही सीढ़ी पर चढ़ते हुए वो बहुत सावधान होकर चल रहा है, जिससे की ग्लास नीचे न गिर जाए। ऊपर चढ़ जाने के बाद वो ट्रेनर सारे ग्लास को उतार देता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Lovelypets (@lovelypets422)

courtsey: वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @lovelypets422 पर पोस्ट किया गया है

वीडियो हो रहा वायरल

इस वीडियो को अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं चुके हैं, साथ ही कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा- ‘आप सोच भी नहीं सकते कि कुत्ते को ऐसी ट्रेनिंग देने के लिए कितना मारा-पीटा गया होगा वो सिर्फ इसी डर से ग्लास को नहीं गिरा रहा है’ वही एक अन्य यूजर ने कहा कि ये बहुत समझदार कुत्ता है जो अपने कार्य को आसानी से समझता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar