उतर से लेकर दक्षिण तक भारतीय खाने के जायके की दीवानी पुरी दुनिया है। टूरिस्ट भारत आकर यहां के मसालेदार खाने का आनंद उठाने का समय निकाल ही लेते हैं।अब जब भारतीय खाने की बात चली है तो यहां के स्ट्रीट फूड की बात होना भी लाजमी हैं। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इसकी काफी तारीफें होती है। अब ऐसी ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है जिसमें भारत के फेवरिट स्नैक्स पानी पुरी को विदेशी जज बड़े चाव से खा रहे हैं।

पानी पुरी के दिवाने हुए जज
दरअसल, सोशल मीडिया पर मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया सीजन 16 का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कई नामों से जाना जाने वाला फेवरिट इंडियन स्ट्रीट फूड पानी पुरी, फुचका, गुपचुप और गोलगप्पा विदेशी जजों का दिल जीत रहा है। बता दें, मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया सीजन 16 की कंटेस्टेंट सुमित सहगल ने जजों को इंडियन स्टाइल में पानी पुरी खाने का तरीका सिखाया है, जो उन्हें काफी पसंद आया।
View this post on Instagram
ये वीडियो @masterchefau ने शेयर किया है।
कंटेस्टेंट ने बताया कैसे खाएं पानी पुरी
कंटेस्टेंट सुमित सहगल जजों को इंडियन स्टाइल में पानी पुरी को खाने का तरीका सिखाती है। वह पहले पानी पुरी को फोड़ती उसमें मसाले व आलू भरती है, फिर लाल चटनी डालती और बाद में जलजीरा पानी के साथ उन्हें जज को परोसती हैं। विदेशी जज को यह स्नैक इतना पसंद आता है कि इसकी तारीफ में उनके पास शब्द ही नहीं होते हैं।
View this post on Instagram
ये पोस्ट @sumeetsaigal__ने शेयर किया है।
यूजर्स ने भी तारीफों के बाधें पुल
बता दें, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को masterchefau ने पोस्ट किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘मास्टर से पानी पुरी का पाठ’। इस वीडियो को अब तक 91 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं कमेंट बॉक्स में यूजर्स भी पानी पुरी की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “सच में इसे बड़े ही खूबसूरती के साथ बनाया गया और यह देखने में काफी टेस्टी लग रहा हैं”। जबकि अन्य यूजर ने लिखा, “सच में पानीपुरी कमाल की डिश हैं”।


Download Android App
Download iOS App



