ZP Election Results Maharashtra: महाराष्ट्र के जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों में भाजपा और महायुति ने बड़ी जीत हासिल की। प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा और महायुति की इस सफलता पर कहा कि एक बार फिर महाराष्ट्र ने महायुति को आशीर्वाद दिया है। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, महाराष्ट्र जिला परिषद चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने निर्णायक जीत हासिल की है। सत्तारूढ़ गठबंधन ने राज्य भर में कुल 731 सीटों में से 552 सीटों पर भारी बहुमत से जीत दर्ज की है।
Maharashtra Local Body Election 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नगर निगम और नगर परिषद चुनावों में भाजपा और महायुति की शानदार सफलता के बाद महाराष्ट्र की जनता ने जिला परिषद चुनावों में हमें जबरदस्त जनादेश दिया है। यह साफ है कि पूरे ग्रामीण और शहरी महाराष्ट्र में राज्य के लोग सुशासन और ऐसे गठबंधन को चाहते हैं जो राज्य की गौरवशाली संस्कृति की भावना से काम करे। मैं महाराष्ट्र के अपने भाइयों और बहनों का आभार व्यक्त करता हूं। महायुति के हर कार्यकर्ता को जमीन पर अथक परिश्रम करने और महाराष्ट्र सरकार के ठोस ट्रैक रिकॉर्ड के साथ-साथ एनडीए के सुशासन के विजन को विस्तार से बताने के लिए मेरी शुभकामनाएं।
पुन्हा एकदा, महाराष्ट्राने भाजप आणि महायुतीला पाठिंबा दिला आहे!
महानगरपालिका आणि नगरपालिका निवडणुकांमधील भाजप आणि महायुतीच्या घवघवीत यशानंतर, महाराष्ट्रातील जनतेने जिल्हा परिषद निवडणुकांमध्येही आम्हांला भक्कम जनादेश दिला आहे. ग्रामीण असो वा शहरी, महाराष्ट्र राज्यातील जनतेला…
— Narendra Modi (@narendramodi) February 9, 2026
ZP Election Results Maharashtra

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों में भाजपा और महायुति ने बड़ी जीत हासिल की है। ग्रामीण महाराष्ट्र ने भाजपा और महायुति पर विश्वास दिखाया है। इस जीत के लिए जनता और भाजपा के कार्यकर्ताओं का बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं। नगरपालिका, महानगरपालिका और जिला परिषद चुनावों में ग्रामीण क्षेत्र की जनता ने हमारे काम पर दृढ़ विश्वास जताया है। विपक्ष में लड़ने की इच्छाशक्ति ही नहीं बची है। विपक्ष केवल मीडिया में दिखाई देता है, जनता के बीच नहीं।
Panchayat Samiti Election Results Maharashtra
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आज महाराष्ट्र में जिला पंचायत के चुनाव हुए। 12 जिला पंचायतों के चुनावों में 12 जगह महायुति को सत्ता मिली और फिर एक बार भाजपा ही सबसे बड़े दल के रूप में उभरी। सबसे ज्यादा सीटें भाजपा को मिली हैं। पंचायत समिति में भी भाजपा वापस सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। 2017 में जहां हमें 284 सीटें मिली थीं, वहीं इस बार 410 सीटें मिली हैं और कुल तहसील पंचायत समिति में 125 में से 105 जगह पर महायुति के सभापित बनेंगे। हमें पूर्ण बहुमत मिला है। इस प्रकार महाराष्ट्र के ग्रामीण हिस्सों में लोगों ने महायुति पर पूर्ण विश्वास जताया है। मैं जनता का आभार व्यक्त करता हूं।
ALSO READ: ‘मेहनत करो, सफलता खुद बोलेगी’, Pariksha Pe Charcha में पीएम मोदी की दो टूक


Download Android App
Download iOS App




